फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   After 15 years of his father's defeat, Ajitpal took revenge on the Captain ...

लुधियाना जिले की 14 में से 13 विधानसभा सीट पर चला झाड़ू

Thu, 10 Mar 2022 09:46 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 09:46 PM IST
विज्ञापन
After 15 years of his father's defeat, Ajitpal took revenge on the Captain ...
लुधियाना। लुधियाना जिले के 14 विधानसभा सीट में से 13 सीटों पर झाड़ूू चला है। इन सीटों पर आप के उम्मीदवारों ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। आप की आंधी में कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु भी हारे। पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु समेत कांग्रेस के सभी उम्मीदवार चुनाव हारे हैं, जबकि शिरोमणि आकली दल ने एक सीट पर जीत दर्ज की है।
विज्ञापन

विधानसभा हलका गिल से आप के जीवन सिंह संगोवाल ने सबसे अधिक वोट के अंतर से जीत दर्ज की है और शिअद के दर्शन सिंह शिवालिक को 57288 वोट के अंतर से हराया है। जगरांव से आप की सर्वजीत कौर माणूके ने 39210 वोट के अंतर से शिअद के एस आर कलेर को पराजित किया है। खन्ना से आप के तरुणप्रीत सिंह सौंध ने शिअद की जसदीप कौर यादू को 34758 वोट के अंतर से मात दी है। पायल से आप के मनविंदर सिंह ग्यासपुरा ने कांग्रेस के लखवीर सिंह को 33009 वोट के अंतर से हराकर जीत दर्ज की है।
विज्ञापन

समराला से आप के जगतार सिंह दयालपुरा ने शिअद के परजीत सिंह ढिल्लों को 30589 वोट के अंतर से पटखनी दी है। साहनेवाल से आप के हरदीप सिंह मुंडियां ने कांग्रेस के विक्रम सिंह बाजवा को 15193 वोट के अंतर से हराया है। रायकोट से आप के हाकम सिंह ठेकेदार ने कांग्रेस के अमर सिंह को 27288 वोट के अंतर से हरा दिया है। दाखा सीट पर शिअद ने जीत दर्ज की है। दाखा हलके में शिअद के मनप्रीत सिंह अयाली ने कांग्रेस के कैप्टन संदीप संधू को 5807 वोट के अंतर से पीछे छोड़ा है। लुधियाना की शहरी में हलका पूर्वी में आप के दलजीत सिंह ग्रेवाल ने कांग्रेस के संजीव तलवार को 31988 वोट के अंतर से हराया है। ऐसे ही हलका साउथ में आप के रजिंदर पाल कौर ने भाजपा के सतिंदरपाल सिंह ताजपुरी को 26138, हलका आत्म नगर से आप के कुलवंत सिंह सिद्घू ने कांग्रेस के कमलजीत सिंह कड़वल को 16354, हलका सेंट्रल से आप के अशोक पराशर पप्पी ने भाजपा के गुरदेव शर्मा को 4804, हलका वेस्ट से आप के गुरप्रीत सिंह गोगी ने कांग्रेस के मंत्री भारत भूषण आशु को 7512 तथा हलका नार्थ में आप के मदन लाल बग्गा ने भाजपा के प्रवीण बांसल को 15232 वोट के अंतर से हराकर जीत दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed