{"_id":"62c5ed53bf105662b91f3d7d","slug":"acid-attack-accused-commits-suicide-in-hotel-near-bus-stand-ludhiana-news-pkl4558092180","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना : एसिड अटैक के आरोपी ने बस स्टैंड के पास होटल में की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना : एसिड अटैक के आरोपी ने बस स्टैंड के पास होटल में की आत्महत्या
विज्ञापन
लुधियाना। कपूरथला के सुभानपुर इलाके में महिला पर तेजाब डालने के मामले में पिछले 15 दिनों से परेशान चल रहे कपूरथला निवासी अविनाश ने मंगलवार को बस स्टैंड के पास होटल में आत्महत्या कर ली। घटना का पता उस समय चला जब दोपहर बाद होटल का स्टाफ उसे बुलाने गया। अंदर से दरवाजा बंद था। दूसरी चाबी से दरवाजा खोला गया तो अंदर अविनाश का शव लटक रहा था। सूचना मिलने के बाद पुलिस के आलाधिकारी और थाना डिवीजन पांच की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर शव वारिसों के हवाले कर दिया है।
थाना डिवीजन पांच के एसएचओ विजय कुमार ने बताया कि अविनाश के खिलाफ कपूरथला के थाना सुभानपुर में बीस जून को महिला पर तेजाब डालने के आरोप में मामला दर्ज हुआ था। घटना को अंजाम देने के बाद से वह फरार चल रहा था। कपूरथला पुलिस लगातार उसकी तलाश करने में जुटी थी। पुलिस की नजरों से बचते हुए वह लुधियाना के बस स्टैंड के पास स्थित एक होटल में किराए पर कमरा लेकर रहने लगा।
मंगलवार को उसने होटल के कमरे में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। जब दोपहर को होटल के कमरे से अविनाश बाहर नहीं निकला तो होटल स्टाफ उसे बुलाने के लिए चला गया। अंदर से कोई जवाब नहीं मिला तो उन्होंने दूसरी चाबी से दरवाजा खोला तो अंदर शव लटक रहा था। इसके बाद इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि जांच की गई तो पता चला कि आरोपी पुलिस से बचता हुआ यहां पहुंचा था और परेशानी की हालत में उसने आत्महत्या की है। बाकी जांच के बाद पोस्टमार्टम करवाकर शव परिवार वालों को सौंप दिया है।