फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   accused woman escaped

Ludhiana News: मेडिकल के लिए अस्पताल आई आरोपी महिला पुलिस को चकमा देकर फरार

Wed, 08 Nov 2023 10:29 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Nov 2023 10:29 PM IST
विज्ञापन
accused woman escaped
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खन्ना। पुलिस हिरासत से एक आरोपी महिला चकमा देकर फरार हो गई। महिला को मेडिकल के लिए सिविल अस्पताल लाया गया था। जब पुलिस की टीम एमरजेंसी वार्ड में थी तो आंख बचाकर आरोपी महिला मेन गेट से बाहर भाग गई और फिर हाथ नहीं आई। हालांकि लंबे समय तक पुलिस की टीमें शहर में महिला को ढूंढती रहीं। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला था। सदर थाना में नाबालिग लड़की को शादी कराने का झांसा देकर घर से भगा ले जाने के आरोप में पुलिस ने गांव होल की प्रीति और उसके पति मलागर सिंह के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी महिला प्रीति को गिरफ्तार कर लिया था। उसे बुधवार को अदालत में पेश करने के बाद सिविल अस्पताल में मेडिकल के लिए लाया गया। साथ में लेडी कॉन्स्टेबल भी थी। मेडिकल की प्रक्रिया के दौरान पुलिस को पता ही नहीं चला कि आरोपी महिला कब फरार हो गई। एसएचओ हरदीप सिंह ने कहा कि महिला की तलाश की जा रही है। शहर के विभिन्न इलाकों में दुकानों पर कैमरे चेक किए गए। इसी बीच पता चला कि आरोपी महिला बस स्टैंड की तरफ जा रही थी। इसके बाद आशंका जताई जा रही है कि महिला बस में फरार हो गई। लेकिन महिला के पास न तो आधार कार्ड था और न ही कोई पैसा। उसका ज्यादा दूर जाना संभव नहीं है। पुलिस को संदेह है कि आरोपी महिला यूपी भाग सकती है। इसे लेकर पुलिस ने शंभू बॉर्डर पर अलर्ट कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed