{"_id":"691a0662983b189224055848","slug":"accused-of-robbing-cash-from-kashmiri-businessman-arrested-ludhiana-news-c-74-1-lud1001-112992-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: कश्मीरी व्यापारी से नकदी लूट का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: कश्मीरी व्यापारी से नकदी लूट का आरोपी गिरफ्तार
Sun, 16 Nov 2025 10:44 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Sun, 16 Nov 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हलवारा। जोधां पुलिस ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के व्यापारी सैयद रफीक से 15,700 रुपये लूटने के आरोपी में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जिला लुधियाना के गांव रुड़का निवासी कुलदीप सिंह उर्फ बंटी के रूप में हुई है। आरोपी से लूटी गई नकदी में से 6,000 रुपये बरामद हुए हैं।
थाना प्रभारी साहिबमीत सिंह ने बताया कि आरोपी बंटी को रविवार को लुधियाना की अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। बंटी से कड़ी पूछताछ की जा रही है। आरोपी के साथी साथी की पहचान कर उसे भी जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं। मामले की जांच दलविंदर सिंह को सौंपी गई है। बंटी के खिलाफ थाना दाखा, लुधियाना सदर, बरनाला आदि में कत्ल, दुष्कर्म, लूटपाट समेत पांच विभिन्न संगीन आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। जम्मू-कश्मीर के जिला कुपवाड़ा के गांव कचामा निवासी सैयद रफीक ने बताया कि वह 20 साल से सर्दियों के मौसम में गर्म कपडे और ड्राई फ्रूट बेचने पंजाब आता है। शनिवार शाम वह गांव पमाल में कपड़े और ड्राई फ्रूट बेचकर वापस रुड़का जा रहा था। रास्ते में बाइक सवार दो हथियारबंद लुटेरों ने उससे 15,700 रुपये लूट लिए। जोधां पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी और मानवीय संसाधनों के जरिये एक आरोपी का पता लगा लिया।