{"_id":"57a1d2aa4f1c1b512f2b92a9","slug":"accident-four-died-3-injured-died-mansa","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे फाटक पर हादसे में मरने वालों की संख्या हुई चार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे फाटक पर हादसे में मरने वालों की संख्या हुई चार
ब्यूरो,अमर उजाला/मानसा
Updated Wed, 03 Aug 2016 04:47 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव चकेरियां में मानव रहित रेलवे फाटक पर सोमवार शाम हुए हादसे में घायल तीन महिलाओं ने दम तोड़ दिया। मरने वालों की संख्या चार पहुंच गई है। वहीं एक महिला और एक बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है।
हादसा उस समय हुआ था जब मानसा से जाखल की ओर जा रही मालगाड़ी की चपेट में इंडिगो कार आ गई। गाड़ी कार को करीब आधा किलोमीटर दूर तक घसीटती हुई ले गई। इस घटना में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। हादसे में कार चालक बुढलाडा निवासी गुलाब सिंह (30) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में सवार चार महिलाएं और एक बच्चा जख्मी हो गए थे।
आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने मालगाड़ी के चालक को शोर मचाकर बताया। उसके बाद गाड़ी रोकी गई। उक्त सभी लोग मानसा के गांव जवाहरके से संगतपुरा मोगा की ओर जा रहे थे। सूचना पाकर प्रशासनिक अधिकारियों में नायब तहसीलदार, थाना सदर प्रभारी सरबजीत सिंह चीमा, थाना रेलवे मुखी जसविंदर सिंह, डीएसपी मानसा बहादुर सिंह पुलिस टीम समेत पहुंचे। उन्होंने घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान हरदीप कौर (38), छिंदर कौर (32) और छोटी कौर की मौत हो गई। सरबजीत कौर (38) की हालत गंभीर बताई जा रही है। करीब चार वर्षीय बच्चे कुलदीप सिंह को चंडीगढ़ रेफर किया गया।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शी लोगों ने बताया कि घटना कार चालक की जल्दबाजी की वजह से हुई है।