फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   accident, cold store, two died, bathinda

कोल्ड स्टोर की छत गिरी, मलबे में दबने से दो की मौत

Tue, 05 Apr 2016 10:35 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/बठिंडा
ब्यूरो,अमर उजाला/बठिंडा Updated Tue, 05 Apr 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
accident, cold store, two died, bathinda
accident - फोटो : graphic
जिले के भगता भाईका में मंगलवार देर शाम को एक कोल्ड स्टोर की छत गिर गई। इस दौरान मलबे के नीचे दबकर दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


मृतकों की पहचान भिंदर सिंह निवासी गांव मलूका और कृष्ण लाल निवासी गिद्दड़बाहा के तौर पर हुई है। वहीं घायलों में राजन कुमार की पहचान हुई है और महिला की पहचान होना बाकी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी। समाजसेवी संस्था की सहायता से घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन

 
भगता में स्थित सिंगला कोल्ड स्टोर की बिल्डिंग जब अचानक गिर गई तो छत पर लगा मोबाइल टावर स्टोर के पास से जाती हाई वोल्टेज तारों पर गिर गया। स्टोर को कोल्ड करने वाली गैस की पाइपों में एक दम से ब्लास्ट हो गया। इसके बाद कोल्ड स्टोर पूरी तरह से ढेरी हो गया। इस कारण स्टोर में काम करने वाले भिंदर सिंह और कृष्ण लाल की मौत हो गई। वहीं राजन व एक अन्य महिला घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना का पता चलने पर पहुंचे लोगों व समाजसेवी संस्था के सदस्यों ने घायलों को तुरंत नजदीकी सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed