फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   AAP Rajya Sabha Candidate: Know Who is Sanjeev Arora Businessman of Ludhiana Punjab News in Hindi

Sanjeev Arora: जानें कौन हैं संजीव अरोड़ा... कारोबार में कमाया नाम फिर समाजसेवा की, अब राज्यसभा में गूजेंगी आवाज

Mon, 21 Mar 2022 05:00 PM IST
निवेदिता वर्मा विजय मौर्या, संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विजय मौर्या, संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 21 Mar 2022 05:00 PM IST
सार

58 वर्षीय संजीव अरोड़ा 1986 से व्यवसाय में हैं। उन्होंने रितेश इंडस्ट्रीज लिमिटेड के नाम से सफल एक्सपोर्ट हाउस चलाया है।

विज्ञापन
AAP Rajya Sabha Candidate: Know Who is Sanjeev Arora Businessman of Ludhiana Punjab News in Hindi
राज्यसभा के लिए नामांकन भरते संजीव अरोड़ा। - फोटो : twitter @AAPPunjab

विस्तार

लुधियाना का नाम एक बार फिर से राज्यसभा में गूंजेगा। शहर के बड़े व्यवसायी संजीव अरोड़ा को आप की तरफ से राज्यसभा का टिकट मिल गया है। संजीव अरोड़ा का राजनीति से कोई लेना देना नहीं है। उनका परिवार लुधियाना का रहने वाला है। उनका एक घर गुरुग्राम में भी है। अरोड़ा रियल स्टेट के कारोबारी हैं, इसके अलावा गुरुग्राम में गारमेंट्स का बड़ा कारोबार है। लुधियाना से संजीव अरोड़ा तीसरे राज्यसभा सदस्य होंगे। इससे पहले भाजपा से सतपाल मित्तल और लाला लाजपत राय राज्यसभा में प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। 

विज्ञापन


58 वर्षीय संजीव अरोड़ा 1986 से व्यवसाय में हैं। उन्होंने रितेश इंडस्ट्रीज लिमिटेड के नाम से सफल एक्सपोर्ट हाउस चलाया है। उनका एक्सपोर्ट का बड़ा काम है, अमेरिका के वर्जीनिया में अपना एक्सपोर्ट कार्यालय खोलकर काम शुरू किया। 2006 के बाद से, उन्होंने कंपनी का नाम बदलकर रितेश प्रॉपर्टीज एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड करके रियल इस्टेट में विविधता लाई। उन्होंने लुधियाना में एक अत्याधुनिक औद्योगिक पार्क विकसित किया है। इस परियोजना में पहले से ही लगभग 70 उद्योग काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन


वर्ष 2019 में उन्होंने मेक इन इंडिया योजना के तहत सुजूकी मोटर्स गुजरात प्लांट के साथ टाई-अप कर टेनरॉन लिमिटेड के नाम और शैली में लौह धातु व्यवसाय में कदम रखा। वर्तमान में कंपनी पिछले 3 साल से 50 फीसदी से अधिक की सीएजीआर से बढ़ रही है। इसका अनुमानित कारोबार वित्त वर्ष 22-23 में 700 करोड़ रुपये है। इसके अलावा, उनके नेतृत्व में महिलाओं के वस्त्र बनाने का एक ब्रांड ‘फेमेला’ कंपनी के तहत फेमेला फैशन लिमिटेड नाम से लांच किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कृष्णा प्राण ब्रेस्ट कैंसर चैरिटेबल ट्रस्ट से कर रहे जागरूक 

संजीव अरोड़ा सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय हैं लोगों की भलाई के लिए काम करते हैं। वे कृष्णा प्राण ब्रेस्ट कैंसर चैरिटेबल ट्रस्ट भी चलाते हैं। इसके जरिये वे ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित मरीजों के उपचार के लिए सेवाएं दे रहे हैं। वे दयानंद मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल बोर्ड के सदस्य हैं। सतलुज क्लब के जनरल सेक्रेटरी भी रह चुके हैं। संजीव अरोड़ा के परिवार में उनकी पत्नी, बेटा-बेटी हैं। फिलहाल वे अपने व्यवसाय तथा सामाजिक कार्यों में व्यस्त हैं, लेकिन अब वे राजनीति में आ गए हैं। लिहाजा राज्यसभा पहुंचकर पंजाब के मुद्दों पर अपनी आवाज बुलंद करते भी नजर आएंगे।


कुछ समय पहले अरविंद केजरीवाल से उनकी मुलाकात हुई, इसके बाद राजनीति में आने का फैसला किया। सोमवार को चंडीगढ़ में संजीव अरोड़ा ने राज्यसभा के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया है। पंजाब में इस बार आम आदमी पार्टी ने 92 सीटें जीत ली हैं। विधानसभा में इतनी बड़ी संख्या होने के कारण पांच सीट आप की झोली में आ गईं। इनमें से संजीव अरोड़ा को पार्टी ने राज्यसभा में भेजने का फैसला लिया है। उधर राज्यसभा का टिकट मिलने पर जहां संजीव अरोड़ा ने खुशी जताई है, वहीं पार्टी संयोजक व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल व पंजाब के सीएम भगवंत मान का आभार जताया है। भरोसा दिया है कि वे राज्यसभा में पंजाब और जिले के मुद्दों को राज्यसभा में उठाएंगे। लोक हित के लिए काम करते रहेंगे।

पिता का भी था बड़ा कारोबार

कारोबारी संजीव अरोड़ा के पिता प्राण अरोड़ा भी कारोबारी थे। उनकी घी बनाने की फैक्टरी थी, जो क्राउन ब्रांड नाम से काफी चर्चित था। फिलहाल संजीव अरोड़ा की रियल स्टेट और गारमेंट्स बनाने की इंडस्ट्री है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed