फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   AAP MLAs took to the streets even before taking oath

शपथ ग्रहण से पहले ही सड़कों पर उतरे आप के विधायक

Sat, 12 Mar 2022 09:55 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 09:55 PM IST
विज्ञापन
AAP MLAs took to the streets even before taking oath
लुधियाना। पंजाब आप की नई सरकार के विधायक शपथ लेने से पहले ही सड़कों पर उतर आए हैं। पहले ही दिन हलका उत्तरी के नवनियुक्त विधायक चौधरी मदन लाल बग्गा ने नगर निगम के अधिकारियों को गंदे नाले के साथ लगती सड़क पर बुलाया और वहां का निरीक्षण किया। इसके साथ ही साउथ हलके से विधायक राजिंदरपाल कौर छीना भी नगर निगम जोन सी के अधिकारियों के साथ इलाके में चल रहे निर्माण कार्य देखने के लिए पहुंचीं।
विज्ञापन

विधानसभा उत्तरी में 30 वर्ष के बाद हुए सत्ता परिवर्तन के अगले दिन ही आप के विधायक चौधरी मदन लाल बग्गा ने शनिवार को सरकारी अधिकारियों की फौज के साथ पैदल सड़कों पर उतर कर गंदे नाले की सफाई व्यवस्था सुधार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

हैबोवाल के स्थित जस्सियां रोड, हैबोवाल मुख्य सड़क सहित अन्य सड़कों का निरीक्षण किया गया। इसके अलावा सड़क निर्माण के दौरान गायब निगम के जेई के बारे भी एसडीओ से जवाब तलब किया गया। बग्गा ने अपने 10 वर्ष के पार्षद कार्यकाल का जिक्र करते हुए बताया कि छावनी मोहल्ला से जालंधर बाईपास चौक तक ग्रीन बेल्ट उनकी उपलब्धियों में शुमार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं हलका साउथ से आप की नई विधायक राजिंदरपाल कौर छीना भी अधिकारियों के साथ सड़कों पर नजर आईं। छीना ने बताया कि पहले के विधायकों ने जो किया अब वह कतई भी नहीं होगा। अब सिर्फ इलाके का विकास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed