{"_id":"5fbd3c088ebc3eefb908b638","slug":"aap-mla-manook-fake-degree-woman-bid-ludhiana-news-pkl395051222","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप विधायक माणूके पर फर्जी डिग्री दिलाने का आरोप, महिला बोली- दो बेटों और बहू को दिलाई थी विनायिका मिशन यूनिवर्सिटी की फर्जी डिग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप विधायक माणूके पर फर्जी डिग्री दिलाने का आरोप, महिला बोली- दो बेटों और बहू को दिलाई थी विनायिका मिशन यूनिवर्सिटी की फर्जी डिग्री
विज्ञापन
लुधियाना। विधानसभा में विपक्षी दल की उपनेता व विधायक सर्वजीत कौर माणूके पर एक महिला ने जाली डिग्री दिलाने का आरोप जड़ा है। महिला ने मंगलवार को सर्किट हाउस में प्रेस कांफ्रेंस कर इस पूरे मामले का खुलासा किया है। वहीं लोक इंसाफ पार्टी हलका गिल के इंचार्ज गगनदीप सिंह सन्नी कैंथ ने कहा कि उनकी पार्टी इस मुद्दे को विधानसभा स्पीकर के पास लेकर जाएगी।
अमरपाल कौर ने बताया कि माणूके उनके साथ स्कूल में कामर्स की अध्यापिका हुआ करती थी, इसलिए उनके साथ काफी नजदीकियां थी। माणूके और उनके पति ने सीआरपीएफ कालोनी के क्वार्टर नंबर 2950 में विनायिका मिशन यूनिवर्सिटी का सेंटर खोला हुआ था। उसने कुछ साल पहले अपने दो बेटों व बहू का एडमीशन वहां पर कराया। तीन साल की दो लाख रुपये फीस भी भरी। सेंटर की छत पर ही उनके पेपर लिए गए। बाद में 2014 में माणुके ने उन्हें डिग्रियां दे दी।
उनके एक बेटे ने बैंक में नौकरी के सिलसिले में तीन साल पहले जब यह डिग्री दी। जब उन्होंने जांच कराई तो वह डिग्रियां फर्जी पाई गईं। अमरपाल कौर ने कहा कि इन फर्जी डिग्रियों के कारण उनका पैसा भी चला गया, और बच्चों के कैरियर का भी नुकसान हुआ। अब माणूके विधायक बन चुकी हैं, वह कई बार उन्हें फोन कर चुकी है। अब उनका फोन नहीं उठा रही हैं। अगर कभी बात भी तो मीटिंग में होने की बात फोन काट देती है। उधर इस मामले पर विधायिका सर्वजीत कौर माणूके ने आरोपों को नकारते हुए कहा कि अगर उन्होंने कोई धोखा किया है तो वह उनके खिलाफ मामला दर्ज करवा दे। महिला उनके साथ अध्यापिका जरूर थी। जिस जगह वह यूनिवर्सिटी का सेंटर होने की बात कह रही है, वहां पर वह इकनामिक्स की ट्यूशन पढ़ाती थी। अब चार साल बाद यह मुद्दा उठा रही है।