{"_id":"67825923f3eb202c5b00edf4","slug":"aap-mla-gogi-died-due-to-bullet-injury-ludhiana-news-c-16-1-pkl1066-605963-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: सभी केंद्र...\nआप विधायक गोगी की गोली लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: सभी केंद्र... आप विधायक गोगी की गोली लगने से मौत
विज्ञापन
-घर में ही देर रात सिर में लगी गोली, डीएमसी अस्पताल ले जाते समय मौत
-- -
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। आम आदमी पार्टी के हलका लुधियाना पश्चिम से विधायक गुरप्रीत गोगी बस्सी की शुक्रवार देर रात संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गुरप्रीत गोगी के सिर में गोली लगी है। गोली कैसे चली और किसने चलाई यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। गोली चलने की आवाज आते ही उनके पारिवारिक सदस्य और उनकी सुरक्षा में तैनात मुलाजिम कमरे में पहुंचे और उन्हें डीएमसी अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस के उच्चाधिकारी और थाना डिवीजन आठ के साथ-साथ चौकी घुमारमंडी की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। देर रात विधायक की मौत की खबर सुनते ही कई लोग उनके घर व अस्पताल पहुंच गए। शुक्रवार शाम को वह शहर में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे।
कांग्रेस में रहकर अपना राजनीतिक कॅरिअर शुरू करने वाले गुरप्रीत गोगी पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता भारत भूषण आशु के नजदीकी थे। पिछली सरकार में पूर्व मंत्री के साथ आई रिश्तों में खटास के चलते उन्होंने कांग्रेस को अलविदा कह दिया था और 2022 के विधानसभा चुनाव से कुछ समय पहले आप में शामिल हो गए थे। आप ने भी उन्हें आशु के ही खिलाफ चुनाव मैदान में उतार दिया था। अपने ही राजनीतिक गुरु को पटखनी देने में कामयाब हुए गोगी बड़े अंतर से जीत गए। गोगी ने अपनी ही सरकार के खिलाफ भी मोर्चा खोल दिया था। उन्होंने बुड्ढा दरिया प्रोजेक्ट की शिलान्यास पट्टिका भी तोड़ दी थी। इलाके में चार बार पार्षद रहे गोगी ने इस बार निकाय चुनाव में पत्नी डॉ. सुखचैन कौर गोगी को चुनाव मैदान में उतारा था, लेकिन वह चुनाव हार गईं। गुरप्रीत गोगी बस्सी शुक्रवार की रात को भाई रणधीर सिंह नगर इलाके में स्थित प्राचीन शीतला माता मंदिर में हुई बेअदबी और चोरी के मामले में चल रहे विरोध में शामिल लोगों से भी मिले थे। लोगों की समस्याएं सुनने के बाद वह देर रात घर पहुंचे थे। घर में क्या हुआ, इस बारे में कुछ पता नहीं चल पाया। गोली लगने के बाद उन्हें डीएमसी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई थी।

मेरठ---एसएन फार्म हाउस 100 फुटा रोड मृतको के शवो को कबिस्तान ले जाते लोगस ------नीटू
विज्ञापन