फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   aamir khan film dangal shooting in ludhiana

रिक्शे पर लुधियाना में घूमे आमिर खान

Wed, 04 Nov 2015 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Wed, 04 Nov 2015 10:11 PM IST
विज्ञापन
aamir khan film dangal shooting in ludhiana
लुधियाना के गुरु नानक देव स्टेडियम परिसर में बने मल्टीपरपज हाल में इन
विज्ञापन
दिनों बालीवुड अभिनेता आमिर खान अपनी फिल्म दंगल की शूटिंग में व्यस्त हैं।

बुधवार को आमिर खान ने थाना सदर के नजदीक शूटिंग के दौरान रिक्शा की सवारी कर दंगल का सीन फिल्माया। रिक्शा पर बैठ आमिर खान आसपास गलियों में घूमे। इसके लिए सुबह ही सैट अप तैयार हो गया था। सुबह 9 बजे के करीब इस सीन को शूट किया गया।

फिल्म दंगल में हरियाणा के पहलवान महावीर सिंह फोगाट का किरदार आमिर खान निभा रहे हैं। आज फिल्माए गए सीन में महाराष्ट्र स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से कराई गई सब-जूनियर प्रतियोगिता में जीत कर महावीर फौगाट की बेटियां अपने पिता (आमिर) के साथ रिक्शे पर जाती हुई नजर आती हैं।

शूटिंग के बाद आमिर खान ने कुछ पुलिस उच्चाधिकारियों के साथ भी वक्त बिताया। दंगल फिल्म में रेसलिंग के बैकग्राउंड को चेंज करने के लिए गुरु नानक स्टेडियम के बास्केटबाल ग्राउंड में भी वीरवार को शूटिंग के कुछ अंश फिल्माए जाएंगे। ग्राउंड में शूटिंग की तैयारियां शुरु कर दी गई हैं। इस दौरान सैट तैयार कर फिल्म के लिए अगले रेसलिंग मुकाबले कराए जाएंगे। इसके बाद फिल्म की शूटिंग दोबारा से गांव गुज्जरवाल में होगी।

शूटिंग देखने की नहीं किसी को अनुमति
आमिर खान के चाहने वाले काफी मायूस हैं। शूटिंग स्थल पर जबरदस्त सुरक्षा होने के कारण किसी को भी आने जाने की इजाजत नहीं है। सुरक्षा गार्ड प्रशंसकों को स्टेडियम के गेट से ही वापस भेज देते हैं। बुधवार को गेट के बाहर पर्सनल सिक्योरिटी के साथ साथ पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। ताकि किसी भी तरह का कोई शोर शराबा न हो।

दंगल फिल्म में आमिर खान के साथ काम करने वाले लोगों का कहना है कि कई स्टार्स के साथ काम किया है। परंतु आमिर खान का अंदाज ही अलग है। वे मिलनसार हैं और सभी से प्यार से बात करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed