फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   A special train will run between Firozpur Cantt and Nanded.

Ludhiana News: फिरोजपुर कैंट और नांदेड़ के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

Tue, 16 Dec 2025 05:54 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 05:54 PM IST
विज्ञापन
A special train will run between Firozpur Cantt and Nanded.
16जेएनडी08-रेलवे जंक्शन जींद, जहां से स्पेशल ट्रेन का आवागमन होगा। संवाद
-24 से 30 दिसंबर तक चार दिन चलेगी, यात्रियों को मिलेगी सुविधा
विज्ञापन

---
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर/जींद। नांदेड़ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक खुशखबरी है। रेलवे ने विशेष रूप से नांदेड़ के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 24 से 30 दिसंबर तक चार दिन संचालित होगी। खासकर उन यात्रियों को फायदा होगा जो क्रिसमस और नए साल के दौरान नांदेड़ यात्रा की योजना बना रहे हैं।

फिरोजपुर कैंट-नांदेड़ स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन बुधवार और रविवार को चलेगी। फिरोजपुर कैंट से यह ट्रेन 10:33 बजे जींद पहुंचेगी और नांदेड़ से यह रात 10:20 बजे रवाना होगी। ट्रेन बठिंडा, जाखल, जींद, रोहतक, दिल्ली सफदरजंग, मथुरा, भरतपुर, सवाई माधोपुर, गुना, बीना, भोपाल, खंडवा, और ओखला जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी। रेलवे जंक्शन जींद के अधीक्षक जेएस कुंडू ने बताया कि इस स्पेशल ट्रेन में 22 एलएचबी कोच लगाए गए हैं, जिनमें स्लीपर और एसी श्रेणी के कोच होंगे, ताकि सभी यात्रियों को आरामदायक सफर मिल सके। रेलवे ने यह निर्णय न केवल भीड़ को नियंत्रित करने, बल्कि यात्रियों को कंफर्म टिकट उपलब्ध कराने के लिए लिया है। यह ट्रेन 24, 26, 28 और 30 दिसंबर को चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed