{"_id":"694d406e7e48490a160c1d45","slug":"a-shooter-from-the-lucky-patiala-gang-was-arrested-in-a-police-encounter-gobindgarh-news-c-284-1-ptl1001-10523-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: पुलिस मुठभेड़ में लक्की पटियाला गिरोह का शूटर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: पुलिस मुठभेड़ में लक्की पटियाला गिरोह का शूटर गिरफ्तार
विज्ञापन
-नाके पर पुलिस ने काबू करने की कोशिश की, 2 से 3 राउंड फायर किए
-आरोपी के पास से पिस्टल, कारतूस व चोरी का मोटरसाइकिल बरामद
-- -
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। विदेश में बैठे गैंगस्टर गौरव कुमार उर्फ लक्की पटियाला के गिरोह के एक शूटर को पटियाला पुलिस ने वीरवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। नाकाबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर 2 से 3 राउंड फायर किए, जिसके जवाब में पुलिस की कार्रवाई में वह घायल हो गया। आरोपी की जांघ में गोली लगी है। उसे उपचार के लिए सरकारी राजिंदरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 32 बोर की पिस्टल, दो कारतूस, दो खोखे और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनप्रीत सिंह उर्फ मन्ना निवासी कोट ईसे खां, जिला मोगा के रूप में हुई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि मुख्य आरोपी मनप्रीत सिंह बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर भवानीगढ़ की ओर से पटियाला आ रहा है। इसके बाद गांव रामगढ़े के पास पुल पर नाका लगाया गया। आरोपी को रोकने की कोशिश करते ही उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह घायल होकर गिर पड़ा और मौके पर ही काबू कर लिया गया।
रंगदारी के लिए फायरिंग का आराेप
एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि 14 नवंबर 2025 को दिल्ली-अमृतसर हाईवे पर राजपुरा रोड स्थित भरावां दा ढाबा और 6 दिसंबर 2025 की रात पातड़ां में नवाब सिंह निवासी ठरूआ के घर पर फायरिंग की घटनाएं सामने आई थीं। इन मामलों की जांच के लिए एसपी (डी) गुरबंस सिंह बैंस की अगुवाई में विशेष टीम गठित की गई थी। जांच में सामने आया कि दोनों वारदातें विदेश बैठे गैंगस्टर लक्की पटियाला के निर्देश पर रंगदारी वसूलने के मकसद से की गई थीं।
विज्ञापन
पहले से दर्ज हैं मामले
एसएसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से ड्रग तस्करी और आर्म्स एक्ट के तहत दो मामले दर्ज हैं। वह करीब एक साल से लक्की पटियाला के संपर्क में था। थाना पसियाना में उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस का दावा है कि गिरोह के अन्य सदस्यों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।