{"_id":"68fa5d9f4d7e5614da03d2fb","slug":"a-minor-girl-who-left-her-home-after-quarreling-with-her-family-was-raped-ludhiana-news-c-74-1-spkl1022-112579-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: परिजनों से झगड़ा कर घर से निकली नाबालिग से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: परिजनों से झगड़ा कर घर से निकली नाबालिग से दुष्कर्म
Thu, 23 Oct 2025 10:23 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Thu, 23 Oct 2025 10:23 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। मामूली बात पर परिजनों से झगड़ा कर घर से निकली नाबालिग से एक युवक ने दुष्कर्म किया। आरोपी उसे बहला फुसला कर एक फैक्टरी में ले गया जहां उसने वारदात को अंजाम दिया। आरोपी से बचने के लिए नाबालिग ने फैक्टरी की पहली मंजिल से छलांग लगा दी जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गई। परिजन उसे ढूंढते हुए वहां पहुंचे, तो उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया। थाना फोकल प्वाॅइंट पुलिस ने पीड़िता के परिवार वालों की शिकायत पर आरोपी मनोज कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
नाबालिग के परिवार वालों ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई है कि उनकी नाबालिग बेटी उनसे झगड़ा कर गुस्से में आकर घर से चली गई। रास्ते में आरोपी मनोज उसे मिला। उसने मनोज को झगड़े के बारे में बताया, तो आरोपी उसे बहला-फुसला कर अपनी फैक्टरी में ले गया। फैक्टरी में त्योहारों के चलते छुट्टियां थी। आरोपी उसे फैक्टरी की पहली मंजिल पर ले गया जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसे धमकियां दी। 22 अक्तूबर की सुबह आरोपी से बचने के लिए नाबालिग छत से कूद गई जिससे वह घायल हो गई। परिजन सारी रात उसे ढूंढते रहे। सुबह वह फैक्टरी के पास पहुंचे तो किसी ने उन्हें बताया कि एक लड़की खाली प्लाॅट में बेहोश पड़ी है। उसके बाद वे मौके पर पहुंचे और बेटी को अस्पताल में दाखिल करवाया। नाबालिग ने आपबीती परिजनों को बताई। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। जांच अधिकारी एएसआई राकेश कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।