{"_id":"6898a82b07bcd44ddf0b921a","slug":"a-memorial-will-be-built-in-the-village-in-the-name-of-harminder-singh-gobindgarh-news-c-16-1-pkl1066-787315-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: गांव में बनेगी हरमिंदर सिंह के नाम पर यादगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: गांव में बनेगी हरमिंदर सिंह के नाम पर यादगार
विज्ञापन
मंडी गोबिंदगढ़। गांव बदीनपुर में बलिदानी हरमिंदर सिंह के अंतिम संस्कार के मौके पर हजारों लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। अमलोह के विधायक गुरिंदर सिंह गैरी बडिंग, डिप्टी कमिश्नर डॉ. सोना थिंद को उपमंडल मजिस्ट्रेट अमलोह चेतन बांगड़, अमलोह के डीएसपी गुरदीप सिंह सहित वरिष्ठ आप नेता गुरप्रीत सिंह जीपी, जिला सैनिक कल्याण विभाग के कमांडर बलजिंदर सिंह विर्क, भारतीय सेना की 19वीं आर्मर्ड रेजिमेंट के लेफ्टिनेंट सुमित कुमार सहित बड़ी संख्या में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, प्रशासनिक, पुलिस और सैन्य अधिकारियों ने शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। पूर्व विधायक एवं आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता गुरप्रीत सिंह जीपी ने कहा कि शहीद के परिवार और ग्रामीणों के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखा जाएगा और सरकार की नीति के अनुसार शहीद की स्मृति को अमर बनाने के लिए एक उपयुक्त स्मारक बनाया जाएगा।
विधायक गुरिंदर सिंह गैरी बडिंग ने श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद कहा कि शहीद हरमिंदर सिंह के निधन से परिवार को जो क्षति हुई है उसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती लेकिन मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार और जिला प्रशासन परिवार को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से शहीदों के परिवारों को प्रदान की जाने वाली एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता भी जल्द ही पीड़ित परिवार को सौंप दी जाएगी।
इस अवसर पर शहीद के परिजनों के अलावा, पंजाब ट्रांसपोर्ट सेल के उपाध्यक्ष शिंगारा सिंह सलाना, पंजाब किसान विंग के संयुक्त सचिव रणजीत सिंह पनाग, मार्केट कमेटी मंडी गोबिंदगढ़ के चेयरमैन जगदीप सिंह चट्ठा, हरजीत सिंह गरेवाल, सरपंच बदीनपुर जगमोहन सिंह, सरपंच अवतार मोहम्मद टैनी, ब्लॉक अध्यक्ष जगदेव सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष दलजीत सिंह विर्क, ब्लॉक अध्यक्ष बलविंदर सिंह खटड़ा, जिला युवा अध्यक्ष विशाल शर्मा, गौरव अग्रवाल, अजय लिबड़ा, शाहबाज अहमद सहित बड़ी संख्या में अधिकारी और सेना के जवान, पूर्व सैनिक और आसपास व दूर-दराज से बड़ी संख्या में गांवों के निवासी शहीद हरमिंदर सिंह को अंतिम विदाई देने पहुंचे। संवाद