फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   A five-year-old boy's leg was amputated after he was run over by the Intercity Express.

Ludhiana News: इंटरसिटी एक्सप्रेस के नीचे आने से पांच साल के बच्चे की टांग कटी

Sat, 04 Oct 2025 07:27 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 07:27 PM IST
विज्ञापन
A five-year-old boy's leg was amputated after he was run over by the Intercity Express.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। लुधियाना स्टेशन पर इंटरसिटी एक्सप्रेस के नीचे आने से पांच साल के बच्चे की एक टांग बुरी तरह से कुचली गई। परिजनों ने बच्चे को खून से लथपथ हालत में सीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पहले दिल्ली और फिर मेरठ ले गए। मेरठ में डॉक्टरों ने बच्चे का ऑपरेशन किया और उसकी जख्मी टांग काट दी। दुगरी निवासी बच्चे के पिता संदीप ने बताया कि वह अपने बेटे अभाष (5) और पत्नी के साथ अपने ससुराल मुजफ्फरनगर जा रहा थे। लुधियाना स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय अचानक किसी ने पीछे से धक्का दे दिया जिससे उनका बेटा अभाष प्लेटफाॅर्म से फिसलकर चलती ट्रेन के नीचे जा गिरा और उनकी आंखों के सामने पहियों की चपेट में आ गया। संदीप ने बताया कि अभाष दूसरी कक्षा में पढ़ता है और उनका इकलौता बेटा है लेकिन इस हादसे ने बच्चे को जिंदगी भर के लिए दिव्यांग बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed