फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   A dispute over loud DJ music led to an attack with sharp weapons, resulting in the death of a young man.

Ludhiana News: डीजे की तेज आवाज पर विवाद, तेज धार हथियारों से हमला कर युवक की हत्या

Mon, 15 Dec 2025 07:03 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 07:03 PM IST
विज्ञापन
A dispute over loud DJ music led to an attack with sharp weapons, resulting in the death of a young man.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अमृतसर। हलका मजीठा में पार्टी समारोह के दौरान डीजे की तेज आवाज को लेकर हुए विवाद में कुछ युवकों ने एक युवक पर तेज धार हथियारों से हमला कर उसकी हत्या कर दी। यह वारदात रविवार देर रात हलका मजीठा के गांव गालोंवाली में हुई।



मृतक की पहचान सरबजीत सिंह के रूप में हुई है। मृतक के दोस्त गुरमीत सिंह ने बताया कि रात को गांव में पार्टी चल रही थी। इस दौरान कुछ युवक डीजे की आवाज बढ़ाने की मांग कर रहे थे। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने पहले एक युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन



जब सरबजीत सिंह ने अपने साथी को बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उस पर तेज धार हथियारों से वार कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस वारदात में एक अन्य युवक भी घायल हुआ है जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed