फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   A Child Scorched due to high tension wire in Ludhiana

लुधियाना में दर्दनाक हादसा : ननिहाल आया बच्चा हाईटेंशन तार की चपेट में आने से झुलसा, नानी की करंट से जा चुकी है जान

Fri, 26 Mar 2021 12:27 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 26 Mar 2021 12:27 AM IST
सार

  • दिल्ली से आया था ननिहाल, परिवार ने सिविल अस्पताल में कराया दाखिल
  • नाबालिग की नानी और एक अन्य बच्चे की भी करंट लगने से हो चुकी मौत

विज्ञापन
A Child Scorched due to high tension wire in Ludhiana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लुधियाना के ढंढारी कलां की मक्कड़ कालोनी इलाके में गुरुवार को दिल्ली से ननिहाल आया 14 साल का नाबालिग घर की छत पर खेलते वक्त हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया, जिससे वह बुरी तरह से झुलसकर गिर पड़ा। बच्चे के चीखने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग इकट्ठे हो गए। बच्चे के परिजनों ने पहुंचकर उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल कराया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बच्चे की पहचान साहिल (14) के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


दिल्ली का रहने वाला साहिल करीब 15 दिन पहले ही अपनी मां निशी देवी के साथ लुधियाना आया है। पिता सतिंदर सिंह और बड़ा भाई सूरज दिल्ली में हैं। घटना गुरुवार सुबह करीब 11 बजे की है। साहिल खेलते हुए अचानक छत पर चला गया। उसी समय जोरदार धमाके की आवाज सुनकर निशी देवी छत की ओर भागी तो देखा कि उनका बेटा बुरी तरह झुलसी हालत में छत पर गिरा पड़ा है। उसके कपड़ों में भयानक आग लगी थी। उन्होंने शोर मचाकर लोगों को बुलाया और किसी तरह आग पर काबू पाया। इसके बाद बच्चे को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। घटना का पता चलने पर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन


2006 में साहिल की नानी की करंट से हो गई थी मौत
साहिल के नाना उपेंद्र यादव ने बताया कि 2006 में साहिल की नानी लुटन देवी की भी करंट की चपेट में आने से मौत हो गई थी। वह भी छत पर किसी काम से गईं थीं और करंट लग गया था। सीएमसी में इलाज के दौरान पांच दिन बाद उनकी मौत हो गई थी। उसके बाद एक मजदूर के बेटे मिंटू की गेंद छत पर चली गई। जब वह उसे उठाने के लिए गया तो करंट की चपेट में आ गया। उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाके में रहने वाले लोगों का आरोप है कि बिजली के हाईटेंशन तार घरों की छत से महज डेढ़ से दो फुट की ऊंचाई से गुजर रहे हैं। इस वजह से आए दिन कोई न कोई हादसा होता रहता है। जबकि पूरी तरह लापरवाह हो चुके बिजली अधिकारियों ने यह सब देखने के बाद भी आंखें बंद कर रखीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed