फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   नाटक ‘ऐह लहू किसदा है’ का मंचन

नाटक ‘ऐह लहू किसदा है’ का मंचन

Mon, 23 Sep 2013 05:39 AM IST
Ludhiana
Ludhiana Updated Mon, 23 Sep 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
मुक्तसर। मिनी सचिवालय के सुविधा सेंटर के कर्मचारियों द्वारा शनिवार की देर शाम रैडक्रॉस भवन में किरत सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालण-पोषण करने वाले 30 मजदूरों को सम्मानित किया गया। सुविधा कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस समारोह के दौरान मरहूम नाटककार गुरशरण भाजी का लिखित नाटक ‘ऐह लहू किसदा है’ का मंचन किया गया। वहीं चंडीगढ़ स्कूल ऑफ ड्रामा के कलाकारों द्वारा एकत्र सिंह के निर्देशन में ‘तमाशा-ए-हिंदोस्तान’ तथा ‘पंडित ब्लाकी राम’ का भी मंचन हुआ। ‘पंडित ब्लाकी राम’ नाटक के जरिए कलाकारों ने अंधविश्वास पर करारी चोट की। इस नाटक को भी दर्शकों ने खूब सराहा। कवि प्रो.लोकनाथ ने मेहनत के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सुविधा कर्मियों द्वारा ऐसा आयोजन करवा मेहनती मजदूरों को सम्मानित करने के प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि कला जिंदगी की बेहतरी के लिए होती है। राम स्वर्ण लक्खेवाली ने भी कला और जिंदगी विषय पर विचार व्यक्त किए। मंच संचालन दीपक कुमार ने किया। इस अवसर पर शायरा भुपिंदर कौर प्रीत, व्यंगकार बलदेव सिंह आजाद, कहानीकार गुरसेवक प्रीत, शमिंदर सिंह बत्रा, बूटा सिंह वाकफ, एडवोकेट दविंदर खिच्ची, नीलकंठ कुक्कड़, जसकरन सिंह, राकेश खिच्ची उपस्थित थे। समारोह के दौरान साहित्यिक पुस्तकों की प्रदर्शनी भी लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed