{"_id":"102-40738","slug":"Ludhiana-40738-102","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेहा ने पहना मिस फ्रेशर का ताज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेहा ने पहना मिस फ्रेशर का ताज
Ludhiana
Updated Sun, 25 Aug 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुधियाना। स्पोर्ट्स किंग इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नालॉजी (सिफ्ट) की ओर से शुक्रवार को बसंत रिसार्ट में फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें युवाओं ने गीत, संगीत की धुनों पर जमकर धमाल मचाया। इस अवसर पर रैंप पर फैशन शो भी आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने रैंप पर अपनी प्रतिभा दिखाई। फ्रेशर प्रतियोगिता में नेहा को मिस फ्रेशर का ताज पहनाया गया। जबकि दूसरे स्थान पर प्रियंका अरोड़ा एवं तीसरे स्थान पर प्रियंका जैन ने बाजी मारी। लड़कों के वर्ग में साहिल जिंदल ने मिस्टर फ्रेशर का खिताब अपने नाम किया। दूसरे स्थान पर दमन एवं तीसरे स्थान पर भास्कर ने जगह बनाई। बेहतरीन ड्रेस के लिए रिश्मा जयरथ को चुना गया। कार्यक्रम के अंत में प्रबंधन की ओर से विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन