{"_id":"102-38907","slug":"Ludhiana-38907-102","type":"story","status":"publish","title_hn":"चकमा देकर एटीएम से निकाले पंद्रह हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चकमा देकर एटीएम से निकाले पंद्रह हजार
Ludhiana
Updated Fri, 28 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
जगरांव (लुधियाना)। एटीएम से रुपये निकलवा रहे पति पत्नी को चकमा देकर उनके खाते से रुपये निकाल कर भाग रहे ठगों में से एक को पति-पत्नी ने काबू कर लिया।
जानकारी के अनुसार गांव रसूलपुर मल्ला निवासी जगदीप सिंह अपनी पत्नी किरनदीप कौर के साथ स्थानीय तहसील रोड पर स्टेट बैंक आफ पटियाला की शाखा के बाहर एटीएम से रुपये निकलवाने आए। जगदीप मशीन में अपना एटीएम कार्ड डालने लगे तो एकदम से एटीएम में घुसे दो व्यक्तियों ने उन्हें फिल्मी स्टाइल में बातों में उलझा लिया और एक ने एटीएम में उनका डेबिट कार्ड यह कह कर बड़ी सफाई से पकड़ लिया कि वे पहले बैलेंस चैक करें और चुपके से दूसरी मशीन में कार्ड स्वैप करके उन्हें पकड़ा दिया। ठगों की इस शरारत का तो पति-पत्नी को एहसास भी नहीं हुआ।
कुछदेर में जगदीप के मोबाइल पर उसके खाते से 15 हजार रुपये निकालने का मैसेज आ गया। मैसेज आते ही पति-पत्नी हैरान हो गए। उन्होंने देखा कि दोनों शातिर पांच-पांच सौ के नोट हाथ में लिए एटीएम से निकल रहे थे। शोर मचाया तो दोनों भाग निकले। इस पर पति-पत्नी ने एक ठग को काबू कर लिया। उसे बैंक के सुरक्षा गार्ड के हवाले कर दिया। गार्ड ने स्थानीय पुलिस को सूचित किया। मौके पर पुलिस चौकी बस स्टैंड की टीम ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। चौकी बस स्टैंड में प्रभारी बलदेव सिंह ने कहा कि आरोपी से इस मामले में पूछताछ की जा रही है।