फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   दिन भर भोले भंडारी के जयकारे गूंजते रहे

दिन भर भोले भंडारी के जयकारे गूंजते रहे

Mon, 11 Mar 2013 05:35 AM IST
Ludhiana
Ludhiana Updated Mon, 11 Mar 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
लुधियाना। महाशिवरात्रि पर्व पर रविवार को शहर की फिजा पूरी तरह से शिवमय हो गई। तड़के से ही शहर के शिवमंदिरों के बाहर भक्तों की लाइनें लग गईं और भगवान के दर्शन करने में श्रद्धालुओं को लंबा इंतजार करना पड़ा। जगह जगह भक्तों ने लंगर और जल पाल का इंतजाम किया था। पुलिस ने भी मंदिरों के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हुए थे।
विज्ञापन

प्राचीन शिव मंदिर संगला शिवाला में महंत नारायण दास पुरी की अध्यक्षता में शिवरात्रि का पर्व पूरी धूमधाम के साथ मनाया गया। भक्तों ने फल, फूल, बेल पत्री, भांग धतूरा, वस्त्र, शक्कर, दूध, दही, गंगाजल इत्यादि से भोले नाथ का अभिषेक किया।
विज्ञापन

प्रचीन शिव मंदिर गऊघाट में भक्तों ने दिव्य चांदी के रथ पर विराजमान प्रभु के दर्शन किए। मंदिर में तड़के से ही लाइनें लगी रहीं। पंडित ललित मोहन शास्त्री ने पूजा अर्चना कराई। उधर स्वामीनारायण मंदिर में भी महाशिवरात्रि का पर्व और ब्रह्मस्वरूप श्री उत्तम स्वामी जी महाराज का जन्मोत्सव पूरी श्रद्धा के साथ मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed