फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   पवनदीप कौर को मिला ‘रोल ऑफ आनर’

पवनदीप कौर को मिला ‘रोल ऑफ आनर’

Sun, 10 Mar 2013 05:32 AM IST
Ludhiana
Ludhiana Updated Sun, 10 Mar 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
मुक्तसर। गुरु नानक कालेज फॉर गर्ल्स प्रांगण में शनिवार को 37वां वार्षिक डिग्री वितरण समारोह संपन्न हुआ। कालेज मैनेजमेंट कमेटी के अतिरिक्त सचिव जगजीत सिंह सिद्धू तथा कार्यकारी प्रिंसिपल नवजोत कौर बराड़ की अध्यक्षता में देर शाम यह समारोह संपन्न हुआ। इस दौरान बीए, बीसीए, एमए, बीकाम, बीबीए, पीजीडीएफडी सहित अन्य कोर्सों की करीब आठ सौ छात्राओं को डिग्रियां वितरित की गईं। इस दौरान मेधावी छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। छात्राओं को डिग्रियां वितरित करने की रस्म बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे वन तथा जंगली जीव सुरक्षा विभाग के मंत्री सुरजीत कुमार ज्याणी तथा विशेष तौर पर पहुंचे एसजीपीसी अमृतसर के एजूकेशन विभाग के सचिव त्रिलोचन सिंह व पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड मोहाली की चेयर पर्सन डा. तेजिंदर कौर धालीवाल ने संयुक्त रूप से अदा की। कार्यक्रम का आगाज संगीत विभाग के अध्यापक मैडम हरजीत कौर तथा छात्राओं द्वारा शबद ‘देह शिवा वर मोहे ...’ के साथ हुआ। उसके बाद कालेज प्रिंसिपल नवजोत कौर ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ते हुए कालेज की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। इस दौरान छात्रा पवनदीप कौर को वार गायन पेश करने पर ‘रोल ऑफ आनर’ दिया गया। इस दौरान सुमित सलूजा के नेतृत्व में सामाजिक बुराइयों पर कटाक्ष करती कोरियोग्राफी पेश की गई। मंच संचालन मैडम अंशु जिंदल, मैडम गगनदीप कौर तथा मैडम मनदीप कौर ने किया। मुख्य मेहमान ज्याणी ने छात्राओं की हौसला आफजाई करते हुए कालेज को पांच लाख रुपये की ग्रांट देने की घोषणा की। इस अवसर पर प्रो. परमजीत सिंह ढींगरा, प्रो. छिंदरपाल सिंह, प्रो. कुलवंत बराड़, शिअद के जिला अध्यक्ष मनजीत सिंह बरकंदी, नवतेज सिंह काउणी, हीरा सिंह चड़ेवान, मनजीत कौर, दविंदर कौर, जगमोहन सिंह फत्तणवाला, संत सिंह बराड़, सुरिंदर कौर फत्तणवाला समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed