{"_id":"102-33822","slug":"Ludhiana-33822-102","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईटीटी अध्यापक 15 को मोगा में करेंगे रैली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईटीटी अध्यापक 15 को मोगा में करेंगे रैली
Ludhiana
Updated Fri, 08 Feb 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुक्तसर। ईटीटी टीचर्स यूनियन की वीरवार को बठिंडा रोड पर हुई बैठक में यूनियन की मांगों और मसलों पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में यूनियन के जिला महासचिव सुखदेव सिंह ने कहा कि जिला परिषद और नगर काउंसिल के अधीन कार्यरत 13 हजार अध्यापकों के साथ राज्य सरकार द्वारा की गई वादाखिलाफी के चलते अध्यापकों में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि सरकार ने अध्यापकों को शिक्षा विभाग में तब्दील करने का वादा किया था, मगर दूसरी बार सरकार बनने के बावजूद उनकी कोई सुध नहीं ली गई। जिस कारण अब अध्यापकों के रोष का सामना सरकार को आगामी मोगा उपचुनाव में भुगतना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि 15 फरवरी को मोगा में राज्यस्तरीय रोष रैली कर मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ भड़ास निकाली जाएगी। इस रैली के दौरान सरकार की लोकविरोधी नीतियों का चेहरा बेनकाब किया जाएगा। उन्होंने समूह ईटीटी अध्यापकों को रैली में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। बैठक में रणजीत सिंह भलाईआणा, मनप्रीत मोनू, हरमन थांदेवाला, गुरप्रीत, मनजीत ढिल्लों, कारज सिंह, हरमिसरन सिंह, कमलनीत सिंह, कंवरजीत सिंह और दविंदर सिंह भुट्टीवाला समेत अन्य ईटीटी अध्यापक हाजिर थे।
विज्ञापन