{"_id":"102-32434","slug":"Ludhiana-32434-102","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैफिक पुलिस ने हटवाए कब्जे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैफिक पुलिस ने हटवाए कब्जे
Ludhiana
Updated Sun, 06 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
मलोट (मुक्तसर)। ट्रैफिक पुलिस द्वारा शनिवार को मलोट में इंदिरा रोड, गुड़ बाजार, पुरानी सब्जी मंडी में दुकानदारों द्वारा किए गए कब्जे हटवाए गए। ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज बलकार सिंह ने सुबह अपनी टीम के साथ पहुंचकर इस मुहिम की शुरुआत की। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों ने जेसीबी मशीन की मदद से अतिक्रमण हटाए और दुकानों के आगे सामान आदि रखकर कब्जों को भी हटवाया। दुकानदारों ने दुकानों के आगे करीब चार-पांच फुट के चबूतरे बनाकर अवैध कब्जे कर रखे थे। जिन्हें ट्रैफिक पुलिस की मदद से हटवाया गया। ट्रैफिक इंचार्ज बलकार सिंह ने बताया कि दुकानदारों को अवैध कब्जे नहीं करने दिए जाएंगे। यह मुहिम आगामी दिनों में भी इसी तरह जारी रहेगी। उधर, इस मुहिम के बाद बाजार खुले होने के चलते आम लोगों ने राहत पाई।
विज्ञापन