Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   बदला लेने को मामा का कत्ल

बदला लेने को मामा का कत्ल

Thu, 06 Dec 2012 05:30 AM IST
Ludhiana
Ludhiana Updated Thu, 06 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
मानसा। जमीन विवाद और अपनी मां के कत्ल का बदला लेने के लिए एक युवक ने अपने मामा का लोहे की राड मारकर कत्ल कर दिया। इसमें एक व्यक्ति जख्मी है। जिसको सिविल अस्पताल मानसा में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन

गांव दलिए वाली के वासी राम सिंह और उसका भाई भप्पा सिंह मंगलवार शाम अपने घर के आगे गली में बैठे थे। तभी उन पर कुछ व्यक्तियों ने अचानक हमला बोल दिया। हमलावरों ने भप्पा सिंह पुत्र करतार सिंह की लोहे की राड से बुरी तरह मारपीट की। इससे वह बेहोश हो गया और कुछ समय बाद ही भप्पा सिंह ने दम तोड़ दिया, जबकि उसका छोटा भाई राम सिंह गंभीर रूप में जख्मी हो गया। पुलिस के मुताबिक कुछ समय पहले भप्पा सिंह के हाथों उसकी बहन का कत्ल हो गया था। इसको लेकर जमीन का झगड़ा चलता आ रहा था। जमीन के झगड़े में मां के कत्ल की उसके बेटे बरजिंदर सिंह के दिल में नफरत थी। इसका बदला लेने के लिए उसने भप्पा सिंह पर हमला बोलकर उसका कत्ल कर दिया। जोड़किया पुलिस ने राम सिंह के बयानों पर बरजिंदर सिंह पुत्र जंटा सिंह वासी रायपुर, मृतक के दूसरे भाई गुरमेल सिंह, भाभी सर्वजीत कौर समेत कुछ अन्य व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed