{"_id":"102-30948","slug":"Ludhiana-30948-102","type":"story","status":"publish","title_hn":"25वें दिन भी नजर नहीं आया तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25वें दिन भी नजर नहीं आया तेंदुआ
Ludhiana
Updated Thu, 06 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
लुधियाना। कादियां के जंगलों में बुधवार को भी वन विभाग के अधिकारी दिन-रात घूमते रहे, लेकिन तेंदुए की कोई गतिविधि नजर नहीं आई। अधिकारियों का कहना है कि तेंदुए को पकड़ने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।
कादियां के जंगलों में तेंदुए की हलचल के चलते आसपास के गांव के लोगों की धड़कनें तेज हो रही हैं, उधर वन विभाग के अधिकारी भी उसे पकड़ने के लिए पूरा चक्रव्यूह बना चुके हैं, लेकिन तेंदुआ अभी तक काबू नहीं हो पाया है। वन विभाग के ब्लॉक अफसर जरनैल सिंह कहते हैं कि बुधवार को भी जंगल में लगे पांच पिंजरों की लोकेशन को बदला गया। रात को भी विभाग के कर्मी मुस्तैद रहते हैं। आसपास के गांवों के लोगों को भी लगातार अलर्ट किया जा रहा है कि वे एहतियात बरतें और रात को अकेले बाहर न निकलें।