{"_id":"102-30401","slug":"Ludhiana-30401-102","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा अपहरण कांड के विरोध में नारेबाजी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा अपहरण कांड के विरोध में नारेबाजी
Ludhiana
Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मुक्तसर। कोटकपूरा रोड स्थित सरकारी कालेज में छात्रा अपहरण कांड के विरोध में पंजाब स्टूडेंट्स यूनियन की ओर से प्रदेश सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी और अर्थी भी फूंकी गई। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जोनल नेता गगन संग्रामी, कुलविंदर मान तथा हरप्रीत रंधावा ने बताया कि पिछले दिनों फरीदकोट के छात्रा अपहरण कांड को लेकर चल रहे संघर्ष के दौरान आज तक लड़की को माता-पिता के हवाले नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि यहां की सरकारें, पुलिस तथा गुंडे मिलकर उस लड़की को लोगों को समक्ष नहीं पेश कर रहे। इससे स्पष्ट होता है कि यदि छात्रा लोगों के सामने आती है तो प्रदेश सरकार और पुलिस के किरदार का खुलासा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी तक उक्त मामले को हल नहीं किया गया तथा न ही छात्रा को माता-पिता के हवाले किया गया। नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि छात्रा तथा उसके परिवार वालों को इंसाफ नहीं मिला तो यूनियन द्वारा संघर्ष तेज किया जाएगा। इस अवसर पर अमन आजाद, अजय कुमार, सुखचैन सिंह, राजविंदर सिंह, करमजीत सिंह, सरबजीत सिंह समेत बड़ी संख्य में विद्यार्थी नेता उपस्थित थे।
विज्ञापन