फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   ट्रायल में बेस्ट स्टापर हुईं घायल

ट्रायल में बेस्ट स्टापर हुईं घायल

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Ludhiana
Ludhiana Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
लुधियाना। एक दिसंबर से शुरू होने वाले तीसरे विश्वकप कबड्डी में महिला टीम का हिस्सा बनने के लिए खिलाड़ियों ने मंगलवार को भी गुरु नानक स्टेडियम में ट्रायल दिए। इस दौरान पिछले वर्ष की बेस्ट स्टापर रहीं जसप्रीत कौर जस्सू घायल हो गईं और उसने अपने खेल के अच्छे प्रदर्शन के लिए अधिकारियों को मौका देने के अपील की।
विज्ञापन

जसप्रीत कौर जस्सू और पिछले विश्व कप कबड्डी में भारतीय महिला टीम की कोच जसकिरन कौर लाडी ने पंजाब कबड्डी एसोसिएशन के प्रधान सिकंदर सिंह मलूका से अपील की कि वह जस्सू को कुछ दिन का समय दिया जाए, जिससे वह ठीक होकर खेल में इस बार भी अपना अच्छा प्रदर्शन दिखा सके।
विज्ञापन

कोच लाडी ने कहा कि पुरुष वर्ग में भी ट्रायल के दौरान घायल होने वाले खिलाड़ियों को स्वस्थ होकर खेल प्रदर्शन दिखाने का मौका दिया गया था, इसलिए जस्सू को भी यह मौका मिलना चाहिए, क्योंकि वह इसकी हकदार है। पिछले विश्व कप कबड्डी में भारतीय टीम की जीत का सेहरा जस्सू को ही जाता है। इसके अतिरिक्त बेस्ट जाफी सुखजिंदर कौर को भी घुटने पर चोट लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



दो दिन में 200 खिलाड़ियों ने दिए ट्र्याल

दो दिवसीय ट्रायल के दौरान पिछले वर्ष भारतीय कैंप का हिस्सा बनी चार खिलाड़ी भी ट्रायल देने के लिए लुधियाना पहुंची। दो दिनों में लगभग 200 महिला खिलाड़ियों ने ट्रायल दिए, जबकि पुरुष वर्ग में खिलाड़ियों की संख्या 150 भी पार नहीं कर पाई थी। ट्रायल में हरियाणा की पिछले वर्ष की टीम का हिस्सा बनी जाफी रीतु शर्मा और रेडर सुमन लता ने भी ट्रायल दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed