फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   श्रद्धालुओं ने की खरना पूजा

श्रद्धालुओं ने की खरना पूजा

Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
Ludhiana
Ludhiana Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
लुधियाना। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष में पंचमी के दिन श्रद्धालुओं ने सूर्या उपासना का महापर्व छठ पूजा की तैयारियां जोरशोर से कर खरना पूजा की। वहीं छठ पूजा के लिए सतलुज दरिया के किनारे विशेष घाट तैयार करने के अतिरिक्त मुडियाकलां, शेरपुर रेलवे कालोनी, पक्खोवाल, बाडेवाल सहित कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने घाट तैयार किए।
विज्ञापन

छठ पूजा के मद्देनजर प्रशासन ने भी कड़े इंतजाम किए हैं, जिसमें दरियाओं के किनारे गोताखोरों की टीमें और मेडिकल कैंप लगाने की व्यवस्था की है। लोगों ने दिनभर बाजारों में खरीददारी की। लोगों ने बाजारों से फल, कपड़े, पूजन सामग्री खरीदी। ट्रैफिक पुलिस ने छठ पूजा के लिए जाने वाले यात्रियों को ट्रैफिक जाम से बचाने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं, जिसमें सतलुज दरिया पर जाते वक्त अपने वाहनों को सही लाइन में चलाने कहा है, वहीं पार्किंग की भी व्यवस्था की गई है। शहर के अन्य स्थानों पर दोराहा, गिल नहर, बीआरएस नगर, मुडिया कलां, जमालपुर, ग्यासपुरा आदि के क्षेत्रों में ट्रैफिक पुलिस ने विशेष इंतजाम किए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed