{"_id":"102-30197","slug":"Ludhiana-30197-102","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना में पोंटी के मॉल में पसरा सन्नाटा, बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना में पोंटी के मॉल में पसरा सन्नाटा, बंद
Ludhiana
Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
लुधियाना। लिकर किंग और रियल एस्टेट के बड़े कारोबारी पोंटी चड्ढा और उनके भाई की मौत की खबर पंजाब की आर्थिक राजधानी में आग की तरह फैल गई। पोंटी के फिरोजपुर रोड स्थित मॉल में शनिवार को अचानक सन्नाटा पसर गया। मुलाजिमों में मातम छा गया। दिल्ली में पोंटी चड्ढा की मौत की जानकारी मिलते ही वेव्स सिनेमा के शो स्थगित कर दिए गए। इसके बाद दर्शकों के टिकट रद कर दिए गए। शाम को मॉल बंद कर दिया गया।
पोंटी चड्ढा ने अपना शराब का कारोबार उत्तर प्रदेश से शुरू किया था। करीब डेढ़ दशक पहले उन्होंने अपने कारोबार को पंजाब में फैलाया था। पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान पोंटी की पंजाब के शराब कारोबार पर बादशाहत कायम रही। इस दौरान कई बार विवाद भी सामने आए।
सरकार ने शराब कारोबार में पारदर्शिता लाने के लिए राज्य में पर्ची सिस्टम लागू कर दिया। इसके बाद राज्य से पाेंटी का शराब कारोबार सिमट गया। नतीजतन इस वित्त वर्ष के लिए लुधियाना में उनके 28 से 30 शराब के ठेके चल रहे हैं। शराब के साथ ही पोंटी ने रियल एस्टेट, शराब उत्पादन, ब्रेवरेजेज और चीनी के कारोबार को पंजाब में भी फैलाना शुरू कर दिया। इन क्षेत्रों में भी पोंटी ने अपनी धाक जमा ली। चड्ढा भाइयों की मौत से उनके मुलाजिम सकते में हैं।
विज्ञापन
पोंटी चड्ढा की पंजाब में संपत्ति
----------------------------
दसूहा (होशियारपुर) : शराब फैक्टरी जिसमें 60 किलोलीटर प्रतिदिन शराब का उत्पादन होता है। यहां 5.5 मेगावाट बिजली पैदा होती है।
दसूहा (होशियारपुर) : यहां एबी चीनी मिल है जिसकी क्षमता 7000 टन है।
गुरदासपुर : यहां शराब की फैक्टरी है जिसमें 120 किलोलीटर प्रतिदिन उत्पादन होता है। पोंटी चड्ढा इस फैक्टरी में 300 करोड़ की लागत से विस्तार करवाने वाले थे।
अमृतसर : यहां कोकाकोला कोल्ड ड्रिंक की फ्रेंचाइजी के तहत बाटलिंग प्लांट लगाया
लुधियाना : -पोंटी चड्ढा ग्रुप का लुधियाना में वेस्टेंड मॉल एवं मल्टीप्लेक्स है। इस मल्टीप्लेक्स में वेव्स सिनेमा भी है। यह मॉल व मल्टीप्लेक्स 470,000 वर्ग फुट में फैला है। इसके अलावा चड्ढा ग्रुप के पास शहर में करीब 30 शराब के ठेके भी हैं।
मोहाली : यहां 300 एकड़ में वेव एस्टेट बन रहा है जो सुपर लग्जरी टाउनशिप है।
अमृतसर : वेव्स ब्रेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड एवं अमृतसर क्राउन केप प्राइवेट लिमिटेड के नाम से कोल्डड्रिंक कंपनी का बाटलिंग प्लांट है।