फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   लूटपाट की योजना बनाते तीन काबू

लूटपाट की योजना बनाते तीन काबू

Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
Ludhiana
Ludhiana Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
लुधियाना। शहर में विभिन्न लूटपाट और चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके गिरोह को पुलिस ने काबू किया। पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को पकड़ कर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि गिरोह के अन्य दो सदस्य मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है। उक्त जानकारी एडीसी क्राइम हरमोहन सिंह ने पत्रकार वार्ता के दौरान दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सीआईए ब्रांच दो के इंस्पेक्टर गुरबंस सिंह बैंस को गुप्त सूचना मिली कि पांच व्यक्ति हथियारों के साथ टिब्बा रोड के पास खाली प्लाट में लूट की योजना बना रहे हैं। इसके बाद इंस्पेक्टर बैंस ने पुलिस पार्टी के साथ वहां पर रेड की और तीन लोगों को काबू कर लिया है, जबकि दो मौके से फरार हो गए। काबू किए गए तीनों आरोपियों के पास एक पिस्तौल, एक दातर और चाकू बरामद किया गया है। इनकी पहचान बसंत नगर निवासी भारत भूषण, जगीरपुर निवासी राकेश कुमार, ताजपुर रोड निवासी अरविंद कुमार के रूप में हुई है। जबकि इनके दो साथी सोनू और बलकार मौके से फरार हो गए। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने माना कि उन्होंने शहर के विभिन्न स्थानों पर लोगों से लूटपाट की है। इसमें थाना डिवीजन नंबर आठ के तहत प्रिंस होस्टल के पास से दस हजार रुपये छीने, दीप नगर में एक व्यक्ति के पास से पैसे और सोने की चेन, भाई वाला चौक के नजदीक रुपये और अंगूठी, मोबाइल, तीन हजार रुपये, डिवीजन नंबर तीन के क्षेत्र में गैस सप्लाई करने वाले से 14 हजार रुपये, थाना सलेमटावरी में एक व्यक्ति से एक लाख चालीस हजार रुपये, डिवीजन नंबर चार के बाहर कैलाश चौक के नजदीक एक महिला से पचास हजार रुपये और अन्य कई वारदातों को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed