Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   भ्रूण हत्या और दहेज प्रथा पर कटाक्ष

भ्रूण हत्या और दहेज प्रथा पर कटाक्ष

Sun, 28 Oct 2012 12:00 PM IST
Ludhiana
Ludhiana Updated Sun, 28 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मुक्तसर। जिला कानूनी सेवाएं अथार्टी की तरफ से शनिवार को गुरु नानक कालेज फॉर गर्ल्स में ‘लेट द यूथ स्पीक’ बैनर तले विभिन्न कानूनी और मौलिक अधिकारों व फर्जों के प्रति जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय लीगल लिटरेसी यूथ फेस्टिवल का आयोजन हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने डाक्यूमेंट्री, स्किट, स्लोगन लिखने, पोस्टर बनाने, भाषण, कविता उच्चारण, फोटोग्राफी और पावर प्वाइंट प्रस्तुति में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। जिले के कुल 15 कालेजों के विद्यार्थियों ने इन मुकाबलों में हिस्सा लेकर विभिन्न गंभीर मुद्दों बाल मजदूरी, महिलाओं पर अत्याचार, भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा, नशाखोरी, भ्रष्टाचार पर कटाक्ष किया, वहीं पर्यावरण प्रदूषण, रैगिंग आदि मुद्दों पर भी विचार व्यक्त किए। फेस्टिवल के दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न कानूनी स्कीमों और अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के जस्टिस एवं प्रशासकी जज सेशन डिवीजन परमजीत सिंह बतौर मुख्य मेहमान शामिल हुए। उन्होंने विद्यार्थियों की हौसला अफजाई करते हुए उन्हें शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भी उत्साहपूर्वक ढंग से भाग लेने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम का आगाज मुख्य मेहमान जस्टिस परमजीत सिंह द्वारा ज्योति प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान उन्होंने कालेज प्रांगण में विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई विभिन्न सामाजिक बुराइयों के खिलाफ लगी चित्र प्रदर्शनी का जायजा लेते हुए खूब सराहना की।
विज्ञापन

--------------------
भाषण मुकाबले में साहिल प्रथम
मुक्तसर। गुरु नानक कालेज फॉर गर्ल्स में आयोजित कानूनी साक्षरता यूथ फेस्टिवल के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ विभिन्न मुकाबलों में हिस्सा लिया। इस दौरान भाषण प्रतियोगिता में साहिल चराया ने पहला, दिव्यांशु शर्मा ने दूसरा, सिमरन भाटिया ने तीसरा, नंदिनी राजपूत ने चौथा, सिमरत कौर ने पांचवां और मेघा बांसल ने छटा स्थान प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग में मिमिट कालेज मलोट की गुरप्रीत कौर पहले, महाराजा रणजीत सिंह कालेज मलोट के निशान सिंह दूसरे और गुरु नानक कालेज फॉर गर्ल्स की छात्रा अमनदीप कौर तीसरे स्थान पर रही। इसके अलावा पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन में जेडी कालेज ऑफ एजूकेशन के विपनदीप प्रथम, भाई महां सिंह इंजीनियरिंग कालेज के साहिल द्वितीय और डीएवी कालेज का केवल तृतीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed