{"_id":"102-29324","slug":"Ludhiana-29324-102","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिवारी के मंत्री बनने की खबर से कांग्रेसियों में उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिवारी के मंत्री बनने की खबर से कांग्रेसियों में उत्साह
Ludhiana
Updated Sun, 28 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
लुधियाना। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और लुधियाना के सांसद मनीष तिवारी को मंत्री पद दिए जाने की खबर से कांग्रेसियों में हलचल मच गई है। लुधियाना के पहले सांसद को मंत्री पद मिलने की खुशी के चलते कांग्रेसियों में भारी उत्साह है।
तिवारी को मंत्री पद में शामिल किए जाने का समाचार आते ही कांग्रेसी उनके स्वागत के लिए दिल्ली जाने की तैयारी में जुट गए हैं। उधर कांग्रेसियों में मंत्री पद पक्का होने के साथ ही जश्न मनाने की योजना भी बनानी शुरू कर दी है। जिला प्रधान पवन दीवान के मुताबिक अभी पक्की पुष्टि तो नहीं हुई, लेकिन देर रात तक इसका खुलासा होने की संभावना है। मनीष तिवारी के मंत्री बनने के बाद लुधियाना का काफी फायदा होगा, लुधियाना के सांसद होने के साथ वह पहली बार मंत्रीमंडल में शामिल होंगे। कांग्रेस के लुधियाना ईस्ट के प्रधान गुरमेल सिंह पहलवान के मुताबिक इस समाचार ने कांग्रेसियों में नई ताकत भर दी है, खुशी के चलते हर कोई उनको बधाई देने के लिए उत्सुक है। मंत्रीमंडल में शामिल होने की पुष्टि के साथ ही उनको बधाई देने वालों का तांता लग जाएगा। हरजिंदर सिंह लाली और दारा टांक ने भी बताया कि उत्साह के चलते सभी एक दूसरे संपर्क करने में जुटे हुए हैं।