{"_id":"102-29089","slug":"Ludhiana-29089-102","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसों के लेनदेन के चक्कर में किया था अपहरण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसों के लेनदेन के चक्कर में किया था अपहरण
Ludhiana
Updated Mon, 22 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मोगा। बहोना रोड स्थित डेरा कबीर शाह के मुखी वरिंदर जैदका के 12 वर्षीय बेटे सुखदेव मुनि का 8 अक्तूबर को स्कूल से लौटते समय अपहरण कर लिया गया था। पुलिस ने खुलासा करते हुए अगवा करने वाले आरोपी का सब जेल से प्रोडक्शन वारंट पर हासिल कर सीआईए स्टाफ में पूछताछ की। अपहरणकर्ता ने शुक्रवार देर शाम मोगा की कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। थाना साउथ सिटी के एसएचओ इंस्पेक्टर रविंदर सिंह ने बताया कि अपहरणकर्ता को सोमवार को फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा।
पुलिस सूत्रों के अनुसार अपहरणकर्ता एवं गोयल दूध डेयरी संचालक अश्विनी कुमार उर्फ आशू को थाना साउथ सिटी पुलिस ने मोगा की सब जेल से प्रोडक्शन वारंट पर हासिल कर सुखदेव मुनि के अपहरण संबंधी पूछताछ की। सूत्रों के अनुसार अश्विनी ने पुलिस के समक्ष खुलासा किया कि सुखदेव मुनि के पिता के साथ अपहरणकर्ता अश्विनी का पैसों का लेनदेन था और इसी रंजिश कारण सुखदेव मुनि का अपहरण किया गया था। आरोपी बालक का अपहरण कर उसे जालंधर में एक होटल में ले जा कर उसका गला घोंटकर हत्या करने की कोशिश की गई थी और जालंधर पुलिस ने आरोपी अश्विनी उर्फ आशू के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज कर लिया था।