{"_id":"102-28070","slug":"Ludhiana-28070-102","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयर फोर्स स्टेशन हलवारा में लड़ाकू विमान तैनात ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयर फोर्स स्टेशन हलवारा में लड़ाकू विमान तैनात
Ludhiana
Updated Wed, 26 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हलवारा (लुधियाना)। भारतीय वायु सेना के महत्वपूर्ण केंद्र एयर फोर्स स्टेशन हलवारा में संसार के बेहतरीन लड़ाकू विमान सुखोई-30 एमके वन को तैनात किया गया है। इस तैनाती के साथ ही वायु सेना के वेस्टर्न कमांड में हलवारा पहला केंद्र बन गया है। मंगलवार को इस अवसर पर एयर फोर्स स्टेशन में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। वायु सेना की पश्चिमी कमांड के एयर आफिसर कमांडिंग इन चीफ एयर मार्शल अरूप राहा इस मौके पर मुख्यअतिथि के तौर पर उपस्थि थे।
काबिलेजिक्र है कि सुखोई को वायु सेना में वर्ष 2002 में शामिल किया गया था। हलवारा एयर फोर्स स्टेशन के स्क्वार्डन को डेजर्ट टाइगर के नाम से जाना जाता है। यहां पर 2005 तक बेहतरीन मिग-23 लड़ाकू विमान तैनात रहे। हलवारा का डेजर्ट टाइगर पश्चिमी एयर कमांड में पहला ऐसा एयरबेस है, जहां पर सुखोई को तैनात किया गया है। समारोह में वायु सेना की ओर से शानदार परेड का आयोजन किया गया। इस मौके पर फाइटर पायलटों ने सुखोई विमान को हवा में उड़ा कर कई करतब दिखा कर सभी को मंत्रमुग्ध किया। इस अवसर पर वायु सेना के अफसर भी मौजूद रहे। एयर मार्शल राहा ने सैनिकों को इस अहम मौके पर बधाई दी। इसके अलावा एयर मार्शल ने हलवारा के एयर फोर्स स्टेशन में हो रही गतिविधियों का भी जायजा लिया। इस अवसर पर हलवारा एयर फोर्स स्टेशन के कमांडर आजीके कपूर, डा. सुनीता कपूर समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।