{"_id":"25852","slug":"Ludhiana-25852-102","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाजायज शराब समेत एक काबू, दो फरार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाजायज शराब समेत एक काबू, दो फरार
Ludhiana
Updated Wed, 18 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मानसा। पुलिस ने जिले के कई स्थानों पर नाकाबंदी कर वहां से चूरापोस्त, लाहन और नाजायज शराब बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस दौरान दो आरोपी मौके से फरार हो गए। सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। थाना बरेटा के एएसआई अनूप सिंह ने गश्त दौरान गांव बख्शीवाला में जगसीर सिंह उर्फ जग्गा पुत्र जीत सिंह बख्शीवाला को काबू करके उसके पास से 20 लीटर शराब बरामद की है।
थाना बोहा की पुलिस पार्टी व नहर बुढलाडा रोड पर नाकाबंदी दौरान के एक सेंट्रो कार गाड़ी को रोका तो कार में सवार व्यक्ति मौके से फरार हो गया। कार में से पुलिस को छह बोरी चूरापोस्त बरामद हुआ। इस चूरापोस्त का वजन 132 किलो चूरापोस्त बरामद हुआ। फरार व्यक्ति की पहचान रतिया थाना (हरियाणा) के गांव भानी खेड़ा निवासी मक्खन सिंह के तौर पर हुई है। बोहा पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मानसा सदर पुलिस ने डेलुआना गांव में छापा मारकर वहां से एक चालू भट्ठी, 15 किलो लाहन और पौने तीन बोतल नाजायज शराब बरामद की है। पुलिस के मुताबिक आरोपी धनमाली पुत्र गंगाराम भी मौके से फरार हो गया है। आबकारी एक्ट तहत पुलिस ने अपनी कार्रवाई करने के बाद मामला आबकारी विभाग के हवाले कर दिया है।