{"_id":"5cbf4115bdec22142c5cd1f1","slug":"91556037909-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीस एकड़ में जली पक्की गेहूं की फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीस एकड़ में जली पक्की गेहूं की फसल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहगढ़ साहिब में तीस एकड़ फसल स्वाहा
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब। गांव बरकतपुर व खेड़ा के खेतों में आग से कई एकड़ गेहूं की फसल जल कर राख हो गई। सरहिंद फायर सर्विस के कर्मियों ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया। जिला फायर अधिकारी हरबंस सिंह व फायर कर्मियों ने बताया कि दिन में लगभग 12 बजे उक्त गांवों के खेेतों में आग लगने की सूचना मिली। आग पर कंट्रोल न होता देख एक और गाड़ी मंगवाई गई।
आग उस समय लगी जब किसान खेत में कंबाइन से गेहूं की कटाई कर रहा था। तभी कंबाइन से निकली चिंगारी से आग लग गई। फसल सूखी होने के कारण आग तेजी से फैल गई। आग से जगदीश सिंह की लगभग आठ एकड़ गेहूं, साहिब सिंह की दो एकड़ से कुछ अधिक, सिकंदर सिंह की पांच एकड़, भिंदर सिंह की दो एकड़, दर्शन सिंह व गुरचरण सिंह की 6-6 एकड़, हरबंस सिंह की चार एकड़ गेहूं की फसल जल गई। पीड़ित किसानों ने सरकार से तुरंत गिरदावरी कराकर मुआवजे की मांग की है।