{"_id":"5cb75a2cbdec22147163cbab","slug":"91555520044-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महावीर जयंती पर पंजाब सरकार ने की बड़ी चूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महावीर जयंती पर पंजाब सरकार ने की बड़ी चूक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी विज्ञापन में महावीर स्वामी की जगह महात्मा बुद्ध की फोटो
विश्व जैन संगठन ने दोबारा विज्ञापन जारी कर भूल सुधारने की रखी मांग
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। भगवान महावीर स्वामी की 2619 वीं जयंती पर पंजाब सरकार ने बड़ी गलती कर दी। जयंती को लेकर अखबारों को जारी विज्ञापन में भगवान महावीर स्वामी की जगह महात्मा बुद्ध की फोटो लगा दी गई। सरकार की इस गलती के बाद जैन समाज में काफी आक्रोश है।
विश्व जैन संगठन के प्रदेश कोआर्डिनेटर डॉक्टर संदीप जैन ने पंजाब सरकार के मुख्य सचिव को मेल कर कार्रवाई करने के लिए कहा है। इस विज्ञापन को दोबारा देने की मांग रखी है। डॉक्टर जैन ने कहा कि पंजाब सरकार सरकार की इस गलती से समाज को धक्का लगा है। इस मामले की जांच होनी चाहिए कि आखिरकार इतनी बड़ी चूक कैसे हो गई। सरकार अपने नियमों के अनुसार कार्रवाई करें, हालांकि जैन समाज नहीं चाहता कि गलती करने वाले पर कोई बड़ी कार्रवाई हो। सरकार को चाहिए कि भविष्य में ऐसी गलती दोबारा न हो। उनकी सुबह की संगठन के राष्ट्रीय प्रधान संजय कुमार जैन से भी इसी विषय पर बात हुई है।