फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   बेअदबी कांड की जांच सुप्रीम कोर्ट के जज से करवाई जाए:बादल

बेअदबी कांड की जांच सुप्रीम कोर्ट के जज से करवाई जाए:बादल

Fri, 22 Feb 2019 10:10 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 22 Feb 2019 10:10 PM IST
विज्ञापन
बेअदबी कांड की जांच सुप्रीम कोर्ट के जज से करवाई जाए:बादल
बेअदबी कांड की जांच सुप्रीम कोर्ट के जज से करवाई जाए : बादल
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री पहुंचे संगरूर, कहा- अकाली दल को बदनाम करके सियासी लाभ लेना चाहती है कैप्टन सरकार
अमर उजाला ब्यूरो
संगरूर। पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा बनाई गई एसआईटी पर उन्हें भरोसा नहीं है, इसलिए बेअदबी कांड की जांच सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा जज से करवाई जाए। बादल शुक्रवार को शेरपुर में पूर्व मंत्री गोबिंद सिंह कांझला का देहांत होने पर उनके परिवार से दुख साझा करने पहुंचे थे और पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि कैप्टन सरकार आगामी लोकसभा चुनाव में सियासी लाभ लेने के लिए बेअदबी के मुद्दे पर अकाली दल को बदनाम करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में बेअदबी की घटनाओं की आड़ में चलाए जा रहे ड्रामे को खत्म करें और उन्हें जब मर्जी गिरफ्तार कर लें। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने से पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्य के लोगों से बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन इनमें से एक भी वादा पूरा नहीं किया। लोगों का ध्यान ऐसे मुद्दों से हटाने के लिए इस तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। शिअद अध्यक्ष को बदले जाने के बारे में उन्होंने कहा कि यदि पार्टी के अधिकतर डेलीगेट चाहे तो अध्यक्ष को बदला जा सकता है। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा पाकिस्तान को जाते पानी बंद करने के फैसले का स्वागत किया। इस मौके पर सरपंच अमनदीप सिंह कांझला, गगनदीप सिंह कांझला, पूर्व मंत्री बलदेव सिंह मान, जिलाध्यक्ष इकबाल सिंह झुंदा और विनरजीत सिंह गोल्डी भी हाजिर थे।
विज्ञापन




फोटो:22एसजीआरपी01:शेरपुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुएप्रकाश सिंह बादल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed