{"_id":"5a47c51b4f1c1bce6d8b6fab","slug":"91514652955-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैप्टन व बादलों में मिलीभुगत से मनप्रीत कांग्रेस में आया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैप्टन व बादलों में मिलीभुगत से मनप्रीत कांग्रेस में आया
Updated Sat, 30 Dec 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी का फायर ब्रिगेड चौक में धरना
गुरु नानक देव थर्मल प्लांट को बंद करने का विरोध जताया
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा।
गुरु नानक देव थर्मल प्लांट को बंद करने के खिलाफ आम आदमी पार्टी की ओर से शनिवार को फायर ब्रिगेड चौक में धरना लगाया गया। इसमें पार्टी के कई विधायकों, बठिंडा व आसपास के इलाके के वर्करों ने शिरकत की। इसमें विशेष तौर पर पहुंचे आप विधायक व सीएलपी नेता सुखपाल सिंह खैरा ने कहा कि थर्मल प्लांटों को बंद करने में पूर्व अकाली सरकार और मौजूदा कांग्रेस सरकार जिम्मेवार हैं। बादल पिता-पुत्र ने थर्मल प्लांट को बंद करने के काम की शुरुआत की और कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आते ही इनको बंद कर दिया।
खैरा ने कहा कि वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने स्थानीय लोगों के साथ धोखा किया है। चुनावी घोषणापत्र में कांग्रेस ने थर्मल चालू करने का वादा किया था, लेकिन सत्ता में आते ही थर्मल को बंद कर दिया गया। खैरा ने कहा कि बादल और कैप्टन अंदर खाते मिले हुए हैं। कैप्टन भी बादल पिता-पुत्र की नीतियों पर ही चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि अकाली थर्मल को बंद करने के खिलाफ धरने लगाने की ड्रामा बाजी कर रहे हैं। वहीं उन्होंने खुद ही उनको बंद करने की नीतियां तैयार की हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी थर्मल मुलाजिमों के साथ डटकर खड़ी रहेगी। इस दौरान तलवंडी से आप महिला विधायक बलजिंदर कौर, बठिंडा देहाती की विधायक रूपिंदर कौर रूबी के अलावा अन्य आप वर्कर व नेता मौजूद थे।