फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   पैनशनों ने मांगों को लेकर रोष रैली निकाल

पैनशनों ने मांगों को लेकर रोष रैली निकाल

Fri, 10 May 2019 10:19 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 10 May 2019 10:19 PM IST
विज्ञापन
पैनशनों ने मांगों को लेकर रोष रैली निकाल
बठिंडा। चुनावी मौसम में अपनी मांगे मनवाने के लिए पावरकाम के पेंशनर शुक्रवार को सूबा सरकार के खिलाफ रोष रैली निकालते हुए वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल के कार्यालय आगे पहुंचे। यहां पेंशनरों ने मांगों के समर्थन नारेबाजी की। साथ ही मांगपत्र वित्त मंत्री बादल के कार्यालय प्रभारी को सौंपा।
विज्ञापन

पेंशनर एसोसिएशन के अध्यक्ष अविनाश चंदर शर्मा ने बताया कि 14 फरवरी को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के ओएसडी ने मोहाली में उनसे मांग पत्र लेकर उनकी मांगे जल्द पूरी करने का आश्वासन देकर उनका धरना समाप्त करवाया था। उन्होंने बताया कि उन्हें आश्वासन दिया गया था कि बिजली मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड के साथ एसोसिएशन के साथ बैठक करवा दी जाएगी। इसके बाद भी तक न तो उनकी कोई मांग मानी गई और न ही बिजली मंत्री के साथ एसोसिएशन की किसी तरह की कोई मीटिंग करवाई गई।
विज्ञापन

पेंशनरों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों पर जल्द गौर न किया गया तो वह सरकार के खिलाफ बडा़ संघर्ष करने को मजबूर होगें। एसोसिएशन की मांगे बिजली विभाग के पेंशनरों को बिजली यूनिट में छूट देना, कैशलेस स्कीम लागू करना, डीए की तीन किश्तें और 66 माह का बकाया, जनवरी 16 से पेंशन में संशोधन करना, मेडिकल भत्ते में बढ़ोतरी, मेडिकल बिल पास करने के लिए डीडीओ पावर पच्चीस हजार रुपये तक देने आदि की मांगे शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed