{"_id":"5c62fbedbdec224e211355b5","slug":"81549990893-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पायल गुप्ता ने कालेज में पाया पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पायल गुप्ता ने कालेज में पाया पहला स्थान
विज्ञापन
राजन ने लिया कॉलेज में पहला स्थान
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। कमला लोहटिया सनातन धर्म कॉलेज के बीकॉम के पांचवें सेमेस्टर के विद्यार्थियों का दिसंबर 2018 में आयोजित पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ की सेमेस्टर परीक्षा में शानदार परिणाम रहा है। बीकॉम के पांचवें सेमेस्टर के राजन सेठी ने 87.3 प्रतिशत अंक प्राप्त करके कॉलेज में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि पायल गुप्ता ने 85.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान और हरदीप सिंह ने 82 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया है। प्रिंसिपल डॉ. बिमलेश कुमार गुप्ता ने छात्रों को बधाई दी और पीजी डिपार्टमेंट ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट के अध्यापकों के प्रयासों की सराहना की। कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान धर्म पाल जैन, वरिष्ठ उपप्रधान आरडी सिंघल, उपप्रधान संदीप अग्रवाल, बृज मोहन रल्हन और सुनील अग्रवाल ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।