फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   बुड्ढे नाले को फिर से बुड्ढा दरिया बनाने के लिए इकट्ठा हुए वातावरण प्रेमी

बुड्ढे नाले को फिर से बुड्ढा दरिया बनाने के लिए इकट्ठा हुए वातावरण प्रेमी

Sun, 27 Jan 2019 10:18 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sun, 27 Jan 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
बुड्ढे नाले को फिर से बुड्ढा दरिया बनाने के लिए इकट्ठा हुए वातावरण प्रेमी
बुड्ढे नाले को फिर से दरिया बनाने की कवायद
विज्ञापन

आन मिले दरियाओं के स्लोगन पर इकट्ठा हुए थे युवा, गीतकार और लोग
नामधारी संप्रदाय के प्रमुख ठाकुर उदय सिंह ने की समारोह की शुरुआत
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। बुड्ढे नाले को फिर से बुड्ढा दरिया बनाने के लिए आन मिलो दरियाओं के बैनर तले रविवार की सुबह सेंट्रल जेल के सामने हजारों लोग इकट्ठा हुए। रविवार की सुबह बुड्ढे दरिया को साफ करने के लिए जागरूकता मेला लगाया गया। समारोह में जहां युवा और बच्चे शामिल हुए वहीं कई स्कूलों, धार्मिक, राजनीतिक और गीतकार के साथ साथ लेखक भी शामिल हुए।
समारोह की शुरुआत नामधारी संप्रदया के प्रमुख ठाकुर उदय सिंह ने की। समारोह आन मिलो दरियाओं की शुरुआत करने वाले और बुड्ढे नाले की सफाई के लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की तरफ से बनाई गई टास्क फोर्स के सदस्य जसवंत सिंह जफ्फर की अगवाई में किया गया। जफ्फर ने बताया कि आन मिलो दरियाओं के बैनर तले वातावरण को प्यार करने वाले लोग बुड्ढे दरिया को फिर से साफ करने की कोशिश कर रहे है। इसी के चलते रविवार की सुबह सेंट्रल जेल के पास लोग इकट्ठा हुए। लोगों ने अपने अपने तरीके के साथ बुड्ढे दरिया को साफ करने का संदेश दिया। बुड्ढे दरिया के किनारे लगने वाले इस मेले में कवि, लेखक, गायक, नाटककार, स्कूली बच्चे, नौजवान और सियासी लोगों के साथ प्रशासनिक लोग भी शामिल हुए। सेंट्रल जेल के सामने बनी डाइंगों से निकलने वाली राख से परेशान पुनीत नगर, विजय नगर, भरपूर नगर के आस-पास इलाकों में रहने वाले लोग भी वहां पहुंचे थे। नामधारी संप्रदाय की तरफ से लंगर का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन

लोगों ने रोके कूड़े के टिप्पर, प्रशासन के कहने के बाद छोड़े
समारोह शुरू हुआ तो वहां से कूड़े के टिप्पर भी निकल कर डंप की तरफ जा रहे थे। वहां मौजूद लोगों ने कूड़े के टिप्पर ही रोक लिए और उन्हें आगे न जाने की बात की। इससे वहां कूड़े के टिप्परों की लाइन लग गई। जब इसकी जानकारी नगर निगम के अधिकारियों को मिली तो वह तुरंत वहां पहुंचे। उन्होंने समारोह में आए हुए लोगों को समझाया। इसके बाद वहां से कूड़े के टिप्पर निकलने शुरू हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed