फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   तेज रफ्तार बस ने सड़क पार कर रहे 15 वर्षीय लड़के को कुचला, मौत

तेज रफ्तार बस ने सड़क पार कर रहे 15 वर्षीय लड़के को कुचला, मौत

Fri, 18 Jan 2019 10:02 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 18 Jan 2019 10:02 PM IST
विज्ञापन
तेज रफ्तार बस ने सड़क पार कर रहे 15 वर्षीय लड़के को कुचला, मौत
बस ने सड़क पार कर रहे किशोर को कुचला, मौत
विज्ञापन

लुधियाना के लौहारा ब्रिज के पास हादसा, भड़के लोगों ने बस पर किया पथराव, हंगामा
आरोपी बस चालक और तोड़फोड़ करने वालों पर केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। लौहारा ब्रिज के पास शुक्रवार को दोराहा की तरफ से आ रही एक बस ने सड़क पार कर रहे 15 साल के किशोर प्रिंस को कुचल दिया। किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। बस की रफ्तार इतनी तेज थी कि पास से जा रही एक लड़की और एक युवक भी उसकी चपेट में आकर घायल हो गई। दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के तुरंत बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। इसके बाद भड़के लोगों ने बस मेें तोड़फोड़ की और हंगामा किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। आरोपी फरार है। वहीं बस में तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने पूर्व काउंसिलर और एंटी करप्शन संस्था के प्रधान के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अपनी हिरासत में ले लिया है। इसके अलावा तोड़फोड़ करने वाले करीब 40 अज्ञात के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार जसपाल कॉलोनी निवासी निवासी प्रिंस दसवी कक्षा का छात्र था। शुक्रवार को स्कूल से छुट्टी लेकर घर लौटा और अपने पिता मनोज शर्मा से आलमगीर गुरुद्वारा साहिब जाने के लिए कहा। दोनों गुरुद्वारे में माथा टेकने के लिए घर से निकले। लौहारा के पास वे सड़क क्रास करने लगे। अचानक तेज रफ्तार से लुधियाना की तरफ आ रही निजी कंपनी की बस ने प्रिंस को कुचल दिया। बस की रफ्तार इतनी तेज थी कि पास से स्कूटी लेकर जा रही रमनदीप कौर और एक अन्य युवक भी टक्कर लगने से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पीड़ित के परिजन और अन्य लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने बस में तोड़फोड़ की।
विज्ञापन

एएसआई प्रीतपाल के अनुसार शुक्रवार सुबह किशोर की मौत के बाद पूर्व काउंसिलर चंदर भान और एंटी करप्शन संस्था के प्रधान संजीव वर्मा मौके पर पहुंचे। दोनों ने बस पर पत्थरबाजी शुरू की और इसके बाद आसपास के लोग भी इसमें शामिल हो गए। लगभग दो घंटे तक ट्रैफिक को जाम कर दिया गया। पुलिस ने मौके पर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया था। इनके खिलाफ सरकारी ड्यूटी मेें विघ्न डालने और ट्रैफिक जाम करने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं 40 अज्ञात के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



---कोट--
पुलिस ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। बस में तोड़फोड़ करने वाले लगभग 40 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इनमें से दो लोगों को मौके से हिरासत में लिया गया है।
- प्रीतपाल सिंह, एएसआई मराड़ो चौकी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed