{"_id":"5c1e675dbdec2256ec3cfc65","slug":"81545496413-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धुंध के कारण हाईवे पर टकराए 40 वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धुंध के कारण हाईवे पर टकराए 40 वाहन
विज्ञापन
रोहतक सहित अन्य केंद्र
धुंध में हाईवे पर टकराए 40 वाहन, 40 घायल, डॉक्टर की मौत
लगभग 40 लोग हुए जख्मी, पीजीआई और राजपुरा अस्पतालों में दाखिल
डॉक्टर लुधियाना से अंबाला मरीज के आपरेशन के लिए जा रहे थे
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब। शनिवार को घने कोहरे से नेशनल हाईवे के गांव साधूगढ़ के पास सुबह करीब 7 बजे हुए विभिन्न सड़क हादसों में लगभग 40 वाहन टकराए। इसमें हादसों में 40 लोग जख्मी बताए जा रहे हैं। जिनमें से एक डॉक्टर की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को राजपुरा के सरकारी और निजी अस्पतालों में दाखिल कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उन्हें चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया। डाक्टर की कार धुंध में एक ट्रक से टकरा गई और कार के परखच्चे उड़ गए, जिससे डाक्टर की मौत हो गई। उनकी पहचान डॉक्टर दीपक कुमार पुत्र किशोरी लाल निवासी मकान 13391, गली नंबर-1, गोपाल नगर, टिब्बा रोड लुधियाना के तौर पर हुई है। डॉक्टर दीपक का लुधियाना के समराला चौक के पास क्लीनिक है, वह अपने दोस्त सचिन के साथ लुुधियाना से अंबाला किसी मरीज के आपरेशन के लिए जा रहे थे।
जानकारी के अनुसार साधूगढ़ के पास हुए सभी हादसे एक गलत साइड से आ रहे ट्रक के कारण हुए, जिसमें सबसे पहले वह एक सीएनजी कैंटर से टकराया और कैंटर को आग लग गई। कैंटर चालक अर्जुन ने जैसे ही वाहन को हाईवे पर रोका तो उसके पीछे कई वाहन आपस में टकराने शुरू हो गए। जिसमें सबसे पहले हरियाणा रोडवेज की बस लगी और उसके पीछे लुधियाना के डाक्टर की कार जा लगी। इसके पीछे पुलिस की एक स्कॉर्पियो गाड़ी भी जा टकरा गई। खबर लिखे जाने तक अनिल कुमार, महीपाल, बिक्रमजीत सिंह, बलविंदर सिंह, आशुतोष , संदीप सिंह, अर्जुन कुमार, हैरी, पप्पू आदि लोगों की पहचान हुई है, जबकि हरियाणा रोडवेज बस एचआर 45सी 3205 के चालक व कंडक्टर को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है, जिनकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। हादसे के अन्य जख्मी लोगों को मामूली चोटें भी आईं, जो प्राथमिक उपचार के बाद चले गए थे।
ट्रक, कार, बस और बाइक समेत एक दर्जन वाहन टकराए
इसके अलावा सुबह करीब साढ़े आठ बजे सरहिंद नहर के फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के पास भी धुंध के कारण ट्रक, कार, बस तथा बाइक समेत एक दर्जन के वाहन एक दूसरे से टकरा गए। इस हादसे में बाइक सवार प्रगट सिंह (55) पुत्र गुरबख्श निवासी जल्ला थाना सरहिंद घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब लाया गया, प्राथमिक उपचार देने के बाद डाक्टरों ने उसे राजिंदरा अस्पताल पटियाला रेफर कर दिया। हादसा उस वक्त हुआ था, जब वह अपने गांव से गोबिंदगढ़ जा रहा था कि बाइक रोड पर खड़े ट्रक में टकरा गई। जिससे उसके जबड़े व शरीर के अन्य हिस्सों पर गहरी चोटें आई हैं।
विज्ञापन
जानकारी देते हुए एएसपी डॉ. रवजोत कौर गरेवाल ने बताया कि सभी हादसों के कारण हाईवे पर जाम की स्थिति पैदा हो गई थी और एक कैंटर को आग लगने के कारण मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मंगाई गई। हादसे में नुकसान हुए वाहनों को रोड से हटवाकर यातायात चालू करवाया और घायलों को अस्पतालों में पहुंचाया गया।
फोटो कैप्शन-22जीबीजीपी02- हादसे में नुक्साने गए वाहन तथा नुकसानी गई लुधियाना के डाक्टर दीपक की कार।