फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   पार्टी अपने चुनाव चिन्ह पर लड़ेगी चुनाव:भगवंत मान

पार्टी अपने चुनाव चिन्ह पर लड़ेगी चुनाव:भगवंत मान

Sun, 02 Sep 2018 10:40 PM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
पार्टी अपने चुनाव चिन्ह पर लड़ेगी चुनाव:भगवंत मान
सेशन से पहले हमने भेजे थे पांच विधायक, नहीं माने खैरा : भगवंत
विज्ञापन

जिला परिषद व ब्लाक समिति चुनाव के लिए आप के सांसद ने की बैठक
कहा-अपने चुनाव चिह्न पर जिला परिषद और ब्लाक समिति चुनाव के चुनाव लड़ेगी पार्टी
अमर उजाला ब्यूरो
संगरूर। आम आदमी पार्टी के संगरूर से सांसद भगवंत मान ने कहा कि उनकी पार्टी जिला परिषद और ब्लाक समिति चुनाव अपने पार्टी चुनाव चिह्न पर ही लड़ेगी। यह फैसला संगरूर में पार्टी विधायकों, जिला अध्यक्षों, जोन अध्यक्षों व हलका इंचार्जों के साथ हुई बैठक में किया गया।
उन्होंने कहा कि इस चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जिलाध्यक्ष और हलका इंचार्ज स्वयं तैयार करेंगे, जिसके बाद उम्मीदवारों को चुनाव में उतारा जाएगा। साथ ही दावा किया कि पार्टी उम्मीदवार इन चुनावों में बहुमत दर्ज करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव के संबंध में रखी गई इस बैठक में सुखपाल खैरा को नहीं बुलाया गया, जबकि अन्य विधायक इसमें शामिल हुए हैं। विधानसभा सेशन से पहले पार्टी के पांच विधायक सुखपाल खैरा को समझाने गए थे, लेकिन उन्होंने इसमें कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई और विधानसभा में धरना लगाकर बैठ गए। सुखपाल खैरा की पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण पार्टी को काफी नुकसान हुआ है। पार्टी की अनुशासन कमेटी इस पर जल्द कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जस्टिस रणजीत सिंह की रिपोर्ट में स्पष्ट तौर पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल सहित अन्यों को श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी मामले में आरोपी ठहराया है, लेकिन राज्य सरकार उन्हें बचाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने मांग की कि बेअदबी मामले में शामिल सभी व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो वह विधान सभा से लेकर सड़कों तक संघर्ष करेंगे।

खैरा के लिए अब भी पार्टी के दरवाजे खुले हैं
इस मौके विपक्ष के नेता एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि सुखपाल खैरा के लिए अब भी पार्टी के दरवाजे खुले हैं अगर वह पंजाब के मुद्दों के लिए एकजुट होकर लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। इस अवसर पर पार्टी के प्रांतीय को-कन्वीनर डा. बलवीर सिंह, विधायक रुपिंदर कौर रूबी, सरबजीत कौर, विधायक कुलवंत सिंह पंडोरी, विधायक मीत हेयर, विधायक कुलतार सिंह, हलका संगरूर के इंचार्ज दिनेश बांसल, जोन अध्यक्ष कुलदीप सिंह सहित अन्य पार्टी वर्कर मौजूद थे।

फोटो:02एसजीआरपी01:संगरूर में पत्रकारों से बातचीत करते भगवंत मान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed