फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   सिंगल विंडो सिस्टम के तहत शिकायत कमेटी की उद्यमियों से हुई पहली मीटिंग

सिंगल विंडो सिस्टम के तहत शिकायत कमेटी की उद्यमियों से हुई पहली मीटिंग

Sat, 30 Jun 2018 09:56 PM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
सिंगल विंडो सिस्टम के तहत शिकायत कमेटी की उद्यमियों से हुई पहली मीटिंग
सिंगल विंडो सिस्टम के तहत शिकायत कमेटी की उद्यमियों से पहली मीटिंग
विज्ञापन

डिप्टी कमिश्नर ने नए निवेशकों तथा स्टार्टअप उद्योगपतियों से किए विचार सांझे
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। पंजाब में व्यापार को आसान बनाने के लिए तथा उद्यमियों की शिकायतों का हल निकालने के लिए डिप्टी कमिश्नर प्रदीप कुमार अग्रवाल ने शनिवार को सिंगल विंडो सिस्टम के तहत शिकायत कमेटी की पहली मीटिंग जिला औद्योगिक केंद्र में की। प्रदीप कुमार अग्रवाल ने उद्योगपतियों को बिजनेस फर्स्ट पोर्टल के बारे में बताया। जिसमें पोर्टल के जरिए अन्य विभागों से संबंध जरूरी मंजूरियां आन लाइन ली जा सकती है। उन्होंने बताया कि इस पोर्टल के जरिये आवेदक को बार बार आफिस के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने कहा कि नई इंडस्ट्री पालिसी जल्द लागू कर दी जाएगी। उद्योगपतियों को पंजाब सरकार की ओर से डिप्टी कमिश्नर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कमेटी बना दी गई है। जिसकी ओर से 10 करोड़ की राशि वाले उद्योगों को प्रवानगी देने का कदम उठाया है। जिससे उद्योगपतियों का न केवल समय बचेगा, बल्कि उन्हें छोटी सी मंजूरी लेने के लिए चंडीगढ़ चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अग्रवाल ने बताया कि उनकी सहूलियत को मुख्य रखते हुए पंजाब सरकार ने अपना वेब पोर्टल तैयार किया है। इस पोर्टल पर अपनी जरूरत के मुताबिक काम ढूंढ सकेंगे। काम का विभाजन उनकी उम्र, योग्यता, तजुर्बे, रिहायश पता, सैलरी पैकेज तथा अन्य वर्गों में किया होगा। जहां जरूरत तथा पसंद के मुताबिक काम ढूंढने में आसानी होगी। अग्रवाल ने बताया कि रोज लोग इस पोर्टल पर जॉब अलर्ट की सेवा भी शुरू करवा सकेंगे। इसी तरह बेरोजगार युवा भी अपनी पसंद के रोजगार के बारे में जानकारी लेने के साथ साथ उस नौकरी के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। मीटिंग में मौजूद उद्यमियों ने अपनी समस्याएं बताईं। जिस पर डिप्टी कमिश्नर ने उन्हें लिखित में शिकायत देने को कहा ताकि संबंधित विभाग को भेजा जा सके। इसके बाद अग्रवाल ने नए निवेशकों तथा स्टार्टअप उद्योगपतियों से विचार सांझे किए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं को पहल के आधार पर हल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed