{"_id":"5aad4d404f1c1ba3238b5b7d","slug":"81521306944-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"औद्योगिक घराने ने पुलिस कमिश्नरेट को भेंट किया 9 लाख रूपये का टोइंग व्हीकल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औद्योगिक घराने ने पुलिस कमिश्नरेट को भेंट किया 9 लाख रूपये का टोइंग व्हीकल
Updated Sat, 17 Mar 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औद्योगिक घराने ने पुलिस कमिश्नरेट को दिया 9 लाख का टोइंग व्हीकल
पुलिस पब्लिक फाउंडेशन की मीटिंग पुलिस लाइन में हुई
पुलिस विभाग की कार्य कुशलता बढ़ाने के लिए पीपीपी के तहत 5 करोड़ के प्रोजेक्ट जारी
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
लुधियाना पुलिस कमिश्नरेट द्वारा पुलिस पब्लिक फाउंडेशन की स्थापना करके महानगर में पुलिस विभाग के बिल्डिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, स्किल डेवलपमेंट, कैपेसिटी बिल्डिंग, महिला सशक्तिकरण, स्ट्रेस मैनेजमेंट, ट्रैफिक अवेयरनेस व पुलिस पब्लिक इंटरेक्शन जैसे मुद्दों नॉन कोर पुलिसिंग के जरिये एनजीओ के साथ मिलकर कई प्रोजेक्ट शुरू किए है। पुलिस कमिश्नर आरएन ढोके ने आज पुलिस लाइंज के जीओ मैस में पुलिस पब्लिक फाउंडेशन में शामिल सदस्यों के साथ मीटिंग की। जिसमें अधिकतर महानगर के उद्यमी व बिजनेसमैन, प्रोफेशनल्स शामिल हैं जो इन प्रोजेक्टों में योगदान दे रहे हैं। इस मौके पर प्रमुख औद्योगिक घराने मेटलमैन आटो के प्रमुख नवनीत की ओर से सीएसआर के तहत पुलिस कमिश्नरेट लुधियाना को 9 लाख की लागत वाली एक टोइंग वैन भी भेंट की।
पुलिस कमिश्नर आरएन ढोके ने नवनीत का आभार व्यक्त करते हुए पत्रकारों को बताया कि सीएसआर के तहत ऐसी कुल 10 टोइंग वैन लाने का लक्ष्य है। इसके अलावा नाकों के लिए 16 व्हीकल भी लाने है। उन्होंने बताया कि पुलिस पब्लिक फाउंडेशन के सात माह के अंदर पांच करोड रूपए के सीएसआर के तहत प्रौजेक्ट जारी है। उनका मकसद लुधियाना पुलिस मैन को फिजिकल हेल्दी व मैंटली फिट रखना है ताकि वह पुलिसिंग के साथ साथ स्पोर्टस व अपनी फैमिली के साथ भी अच्छा वक्त बिता सके। इसके अलावा हाल ही में 5 दिन का कोर्स भी करवाया गया। पुलिस लाइन में ही दो करोड की लागत से कांफ्रेंस रूम बन रहा है जोकि दो महीने में बनकर तैयार हो जाएगा। इसमें 175 लोगों के बैठने की क्षमता होगी। इसमें ही साइबर क्राइम, सोशल मीडिया व मोबाइल-लैपटॉप फारेंसिक यूनिट की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए गुडगांव, दिल्ली, नोयडा से एक्पर्ट आएंगे ताकि जांच के समय कोई दिक्कत न आए। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में नान कोर पुलिसिंग में पब्लिक की भागीदारी को बढाया जाएगा। इसके लिए प्राइवेट एजेंसी को वर्क दिया जाएगा तथा पुलिस इनकी सुपरिविजन रखेगी।