फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   पंजाब में न धक्केशाही सहेंगे न ही धक्केशाही करने दी जाएंगी : साधू सिंह धर्मसोत

पंजाब में न धक्केशाही सहेंगे न ही धक्केशाही करने दी जाएंगी : साधू सिंह धर्मसोत

Thu, 11 Jan 2018 10:09 PM IST
Updated Thu, 11 Jan 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
पंजाब में न धक्केशाही सहेंगे न ही धक्केशाही करने दी जाएंगी : साधू सिंह धर्मसोत
पंजाब में न धक्केशाही सहेंगे न ही करने दी जाएगी : धर्मसोत
विज्ञापन

मालवा सभयाचार मंच के धीयां दी लोहड़ी मेले में पहुंचे कैबिनेट मंत्री
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
मालवा सभ्याचारक मंच की ओर से गिल रोड स्थित दाना मंडी में वीरवार को धीयां दी लोहड़ी मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री साधू सिंह धर्मसोत और लोकसभा सदस्य रवनीत सिंह बिट्टू बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। उनका स्वागत केके बावा और राजीव कुमार लवली ने किया।
इस दौरान नवजन्मी 31 धीयां की माताओं का विशेष तौर पर सम्मान किया गया। कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत ने कहा कि लोहड़ी मनाकर लोगों की लड़कियों के प्रति मानसिकता को बदलना का एक अच्छा प्रयत्न है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार के नेतृत्व वाली सरकार की अगुवाई में न तो प्रदेश में धक्केशाही होगी और न ही सहन की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज सुखबीर सिंह बादल कभी सरकारी मुलाजिमों व कभी दूसरों को धमकियां दे रहे हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस सरकार मुलाजिमों और सूबे के लोगों की रक्षा करेगी और ऐसे लोगों को मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा। इंडस्ट्री के बारे में पूछने पर धर्मसोत ने कहा कि पिछली सरकार ने केंद्र के गठबंधन के बावजूद पड़ोसी राज्यों को मिलती सुविधाओं पर अपनी जुबान नहीं खोली। इस वजह से सूबे की इंडस्ट्री को बेहद नुकसान सहना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान तेजवंत किटू संगीत अकादमी के विद्यार्थियों और कई नामी कलाकारों की ओर से सभ्याचार कार्यक्रम पेश किया गया। विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्तियां हासिल करने वाली विभिन्न शख्सियतों प्रवासी भारती गुरमीत सिंह गिल, लेखिका बबू तीर, गुरप्रीत कौर, बलविंदर कौर को विशेष तौक पर सम्मानित किया गया। इस मौके पर विधायक गुरकीरत सिंह कोटली, पूर्व मंत्री मलकीत सिंह दाखा, एडिशनल डिप्टी कमिश्नर जगरांव नीरू कत्याल, गुरदेव सिंह लापरा, गुरभजन सिंह गिल, केके बावा और चमन लाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed